मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को थाना अहरौला क्षेत्र के खानपुरचन्दू गांव निवासी रामचन्दर पुत्र रामदेव ने अपनी माता के गले से माला व लॉकेट चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक नितेश कुमार चौबे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चारों नामजद महिला अभियुक्ताओं—मीना, अर्चना, अनुष्का और पिंकी को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी गया माला और लॉकेट बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया। पुलिस ने सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में टेंपो में सवार एक बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र निकाल लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान बाजार में काफी देर तक हंगामे और नोकझोंक की स्थिति बनी रही।
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल से फुलवरिया जा रही एक बुजुर्ग महिला का टेंपो में गले से मंगलसूत्र निकालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच आमजनता और महिलाओं के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
खानपुरचंदू गांव निवासी 65 वर्षीय सुभावती देवी ने बताया कि वह माहुल नगर पंचायत से टेंपो में बैठकर फुलवरिया आ रही थीं। इसी टेंपो में चार अन्य महिलाएं भी सवार हो गईं। करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद वे राजाराम नगर के पास टेंपो से उतर गईं। कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला को पता चला कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है, जिससे उन्हें उन्हीं महिलाओं पर शक हुआ।
फुलवरिया बाजार में टेंपो से उतरने के करीब पांच मिनट बाद वही चारों महिलाएं दूसरे टेंपो से वहां पहुंचीं। उन्हें देखते ही बुजुर्ग महिला ने शोर मचा दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों और बाजारवासियों ने चारों महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक महिला के हैंडबैग से टूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद हुआ। सूचना पर डायल 112 को फोन कर पुलिस को बुलाया गया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लिया और बरामद मंगलसूत्र को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आरोपित महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
डायल 112 की लापरवाही पर उठे सवाल
घटना के दौरान डायल 112 पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचने के बाद भी पुलिसकर्मी काफी देर तक गाड़ी में बैठे रहे। इस दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने महिलाओं से हाथापाई भी की और कई लोग वीडियो बनाने लगे। बाद में थाना पुलिस पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हुई।
क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और यह गंभीर प्रकरण है। सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की घटना और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक स्वीकार्य नहीं है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आज़मगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर शादी पर रोक लगाने और जमीन बेचने के मामले की जांच की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके 55 वर्षीय पिता अब तक छह शादियां कर चुके हैं और अब सातवीं शादी की तैयारी में लगे हुए हैं।
युवक के अनुसार उसके पिता ने उसकी मां से तीसरी शादी की थी। उससे पहले वह दो शादियां कर चुके थे। इस तरह अब तक वह कुल छह शादियां कर चुके हैं। बताया गया कि वर्ष 2024 में उन्होंने छठवीं शादी की थी। कुछ दिन तक साथ रहने के बाद छठवीं पत्नी जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाने लगीं। जब जमीन उनके नाम नहीं की गई तो उन्होंने जेवर की मांग शुरू कर दी। जेवर भी नहीं मिलने पर वह कहीं अन्यत्र चली गईं।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अब पिता सातवीं शादी करने के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं। शादी के लिए उन्होंने बची हुई जमीन बेचने का भी प्रयास शुरू कर दिया है और किसी व्यक्ति से 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिया है। आरोप है कि इससे पहले भी पिता आधे से अधिक जमीन गिरवी रख चुके हैं।
युवक ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। पहले उसे कमाने के लिए बाहर भेज दिया गया था और वह परीक्षा देने के लिए घर आया है। इसी दौरान उसे पिता की सातवीं शादी की तैयारी और जमीन बेचने की जानकारी मिली।
इस संबंध में अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया जाएगा।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मां व बेटी को मारपीटकर घायल करने वाले आरोपी को इशहाकपुर केदारपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित मीरा चौबे ने 15 जनवरी को थाना अहरौला में शिकायत की कि जमीनी विवाद के दौरान अभियुक्तगण ने उन्हें और उनकी बेटी वर्षा को गाली-गलौज, लाठी-डंडा और लात-घूंसे से पीटा। जिससे दोनों के सिर पर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और धारा 109(1) बीएनएस जोड़ी गई।
शनिवार को उ0नि0 विश्राम गुप्ता और पुलिस बल क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकित उर्फ पशुपति नाथ चौबे को इशहाकपुर केदारपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी आदि शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप चौहान और उनकी पत्नी रेखा चौहान ने अहरौला थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रदीप सेंटर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान रेहड़ा में कुछ लोगों के बीच मारपीट हो रही थी। पहचान के लोगों को झगड़ते देख वह बीचबचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग उनका पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार रेखा चौहान यूबीआई बैंक के लिए चांदनी चौक पर बैंक मित्र के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार को बैंक से 4.5 लाख रुपये कैश निकाला गया था। ग्राहकों को भुगतान करने के बाद लगभग 2.25 लाख रुपये शेष थे, जिसे लेकर वे घर जा रहे थे।
बुधवार को पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
वहीं थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि मामला मारपीट से जुड़ा है और रुपये लेकर भागने का आरोप निराधार है।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के पास शनिवार को तड़के पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
थाना अहरौला पुलिस शनिवार की सुबह गश्त व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम तरकूलहा की ओर सहराजा मोड़ से निजामपुर की तरफ दो गोतस्कर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
चेतावनी के बावजूद नहीं मानने पर आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जाकिर उर्फ शैफ (38) पुत्र स्व. रफीक कुरैशी निवासी कुरैशी टोला माहुल थाना अहरौला के रूप में हुई है, जो थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायल गोतस्कर ने फरार साथी का नाम दिलशाद उर्फ लालू पुत्र मुस्ताक निवासी कस्बा माहुल, अज़ामगढ़ बताया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। घायल गोतस्कर के खिलाफ गोवध, हत्या, गैंगस्टर सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
]]>इसी कार्यक्रम के दौरान अहरौला–कप्तानगंज 21 किलोमीटर लंबे मार्ग का शिलान्यास भी किया जाना है। यह सड़क पिछले करीब 15 वर्षों से बदहाल स्थिति में है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क निर्माण के लिए शासन स्तर से 58 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने 27 जनवरी को जनता इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया था।
अरुण राजभर ने बताया कि 22 फरवरी को समरसता रैली प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
]]>आज़मगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी चौक के पास बीती रात एक सड़क हादसा हुआ। एक बुलेट को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के झगड़ा पाकड़ गांव निवासी 29 वर्षीय दुष्यंत अपने गांव के 53 वर्षीय बद्री राजभर और 40 वर्षीय रामशब्द के साथ आजमगढ़ से बुलेट पर घर लौट रहे थे। खजुरी चौक के पास जब वे पहुँच रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बद्री और रामशब्द भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव के सामने हुआ। हरियाणा से कंटेनर लेकर पटना माल लोड करने जा रहे इटावा जनपद के गोपालपुर निवासी चालक दिनेश कंटेनर चला रहा था। इसी दौरान कंटेनर का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन असंतुलित हो गया और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी कंटेनर में ही फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक व खलासी को बाहर निकाला गया। दोनों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें अहरौला सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।