मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी तो 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।
]]>आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को ज्यादा प्रभावित करेगा। मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं इन झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा भी जा सकती है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर ओलावृष्टि के भी संकेत हैं। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है।
अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, भदोही, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सहारनपुर, संभल, शामली, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
]]>यूपी का हमीरपुर और कानपुर मंगलवार को सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस जब की न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40.3 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर और अम्बेडकर नगर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, चंदौली, में 9, 10 और 11 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है।
]]>