आजमगढ़। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के बासथान गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह जब ग्रामीण सड़कों पर निकले, तो उन्होंने प्रतिमा की एक उंगली टूटी हुई देखी। इस घटना की जानकारी फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया, और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने अहिरौला-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर अहिरौला थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को प्रतिमा की मरम्मत, सीसीटीवी कैमरा, लाइट और बाउंड्री वॉल लगवाने का आश्वासन दिया। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, और सड़क पर आवागमन बहाल हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात दोषियों की तलाश जारी है।
]]>आजमगढ़ । जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंदलाल गांव में स्थापित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया । शनिवार सुबह ग्रामीणों को सूचना मिलते ही आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया । घटनास्थल पर धीरे-धीरे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोग नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग करने लगे । सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल के साथ प्रशासन के अधिकारी पहुंचे । ग्रामीणों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया । वही आनन फानन में प्रशासन द्वारा नई प्रतिमा मंगवाकर शनिवार को स्थापित कराई गई,तब जाकर मामला शांत हुआ । इस अवसर पर बसपा के गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष अवनीश कुमार धम्मदर्शी, बसपा नेता विजय प्रताप यादव, शैलेंद्र प्रधान, विजय कुमार, राजू राजभर, हरेंद्र गौतम, रिंकू कुमार, रामकेश राजभर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
]]>