आजमगढ़। जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। जिसकी चपेट में आने से अधेड़ समेत तीन की मौत हो गई वही सात लोग झुलस गए। सभी झुलसे हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद आचानक मौसम ने करवट ली और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान शाम को अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोहबतपुर गांव के एक खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे कि तभी आचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से धान की रोपाई कर रही अंतिमा 17 वर्ष की मौत हो गई जबकि सात लोग झुलस गये। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही इसी थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव में सिलाई सीखकर घर लौट रही ज्योति नामक युवती की मौत हो गई। इसी क्रम में इसी थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में गाय को चरा रहे अधेड राम राजभर बारिश होने अपनी गाय को लेकर घर लौट रहे थे कि तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राम राजभर व उनकी गाय की भी मौत गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
]]>
आजमगढ़। जिले मेंं बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से कुल तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं भट्ठा मजदूर समेत 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहरौला, सरायमीर व मेंहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेंहनगर थानां के मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर-8, जवाहर नगर निवासी संदीप पांडेय (35) गांव के पश्चिमी सिवान में पोखरे के पास कर्मकांड करा रहे थे। दोपहर में अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से संदीप की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि नाती प्रवेश यादव, आजाद यादव व अवधेश यादव को मेंहनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पटना अहियाई गांव निवासी कोमल शर्मा व सुनील शर्मा को हल्की चोट आईं जो अपने घर चले गए।
वहीं पवई थानां क्षेत्र के आजमगढ़ और अंबेडकर नगर की सीमा पर सेहरी गांव में आरएसवाई ईंट भट्ठा संचालित है। बृहस्पतिवार की सुबह बादल चमक के साथ ही गरज भी रहे थे। इस दौरान भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिसके चलते भट्ठा पे काम कर रहे मजदूर रेशमा देवी (35), लक्ष्मी देवी (15), मनीषा (55), रामबेरी(40), विजयपाल(30), पूनम (25) व कविता (5) झुलस गईं। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
वही अहरौला थानां के रेडहा गावं निवासी संजू और दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरिडीह गांव निवासी जाकिर बृहस्पतिवार को सरायमीर के छित्तेपुर बाजार में बिजली गिरने से मौत हो गई।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के रेडहा गांव में एक युवती और सरायमीर थानां क्षेत्र के छित्तेपुर में एक वृद्ध की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
अहरौला थाना क्षेत्र के रेडहा गांव निवासी संजू 22 वर्ष अपनी मां के साथ भूसा लेने के लिए खेत मे गई थी। भूसा लेकर संजू खेत से घर लौट रही थी कि आचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने उसे तत्काल सीएचसी अहरौला ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजू की मौत की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कोंकब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव निवासी जाकिर 63 वर्ष अपनी बेटी के घर सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी कंकाली बस्ती में गए थे। आज वह छित्तेपुर बाजार में मौजूद थे कि तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
]]>