ताकत दिखाने नहीं आया हूं…
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय सांसद सुमन के यहां आने का फैसला लिया, तभी साफ किया कोई प्रदर्शन नहीं करना है। कोई ताकत नहीं दिखाई है। अपनी पार्टी के नेता के घर जाना है, जो जा रहा हूं।
पीडीए को डराने की कोशिश
अखिलेश यादव ने सपा के राज्यसभा सांसद राजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर कहा कि ये पीडीए को डराने की कोशिश की गई है। सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ। ये हमला साजिश के तहत हुआ है। ये एक सोची समझी चाल है। हमलावरों का इरादा जान लेने का था। दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई।
सामाजिक न्याय की लड़ाई का एलान
अखिलेश ने आगरा से सामाजिक न्याय की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय का राज स्थापित करने की दलितों की राजधानी से घोषणा करते हैं। आगरा सामाजिक न्याय की लड़ाई में कुरुक्षेत्र बनेगा।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
अखिलेश के आने से पूर्व ही किसी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा किया तो उनसे निपटने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। आगरा में अलर्ट किया गया है, इसके साथ ही यहां फोर्स तैनात की गई है।
आगरा। राणा सांगा की जयंती पर गढ़ी रामी में आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शनिवार दोपहर तक हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। गाड़ियों के काफिले आ रहे हैं, इसे देखते हुए बॉर्डर पर गाड़ियों को रोका जा रहा है। संयुक्त करणी सेना, संयुक्त क्षत्रिय संघ, क्षत्रिय करणी सेना, राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित सम्मेलन में मंच से पदाधिकारियों ने कहा कि हम सब एक हैं। राणा सांगा पर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन की टिप्पणी से आक्रोश है।
गढ़ी रामी में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, दोपहर एक बजे तक करीब 10 हजार लोग पहुंच चुके हैं। खेत में ही पंडाल लगाया गया है, भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं की संख्या अधिक है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होने के लिए करणी सेना और क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। आगरा में जगह-जगह सड़कों पर केसरिया झंडे लिए युवाओं के वाहन गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाईवे से बड़ी संख्या में ऐसे वाहन गुजर रहे हैं। राणा सांगा के सम्मान में सर्व समाज मैदान में, राणा सांगा अमर रहे…जैसे नारे लगाते हुए कार्यकर्ता गुजर रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर हेलीकाॅप्टर से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया हेलीकाॅप्टर से सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दाैरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक माैजूद रहे।
लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद मथुरा बार्डर पर गाड़ी रोकी जा रही हैं। एक गाड़ी में पुलिस को डंडे भी मिले हैं। वहीं, सम्मेलन में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर राज शेखावत, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना, अम्बरीश पाल सिंह पहुंच गए हैं। करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला देवी ने कहा कि हमारे इतिहास पर उंगली उठाने वालों का हाथ काटना होगा। जिसके सिर उठेंगे उनके सिर काटने होंगे। हम सब एक हैं।
सांसद का घर छावनी में तब्दील, इलाके में फ्लैग मार्च जारी
पुलिस-प्रशासन ने भी किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। सम्मेलन स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस चुनौती से निपटने को तैयार है। सांसद घरबकी तरफ जाने वाले रोड पर करीब 500 जगहों पर बौरीकेट लगाया गया है इसके साथ ही सांसद के आवास को छावनी में तब्दील कर दियागया है। पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ अधिकारी तपती दोपहरी फ्लैग मार्च कर रहे है।
]]>राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के आंदोलन को यूपी की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भी साथ मिल गया है। राणा सांगा की जयंती पर आगरा में शनिवार को होने वाले करणी सेना के आयोजन में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल भी शामिल होगी। जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शनिवार को आगरा पहुंचने के लिए कहा गया है। करणी सेना ने इस आयोजन में ही सपा सांसद के खिलाफ कई मांगें रखने वाली हैं। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि शाम पांच बजे तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सपा सांसद के आवास की ओर कूच किया जाएगा। इससे पहले 26 मार्च को भी करणी सेना ने सांसद के आवास पर धावा बोला था। इस दौरान सांसद के आवास में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस से झड़प भी हुई थी। कई पुलिस वाले घायल हो गए थे।
राज शेखावत ने कई दिनों से आगरा में ही डेरा डाल रखा है। आयोजन में तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को राजा भैया के भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए आगरा पहुंचने का आह्वान किया। एक्स पर अक्षय प्रताप ने लिखा कि राजा भइया के निर्देशानुसार समस्त जनसत्ता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि शनिवार 12 अप्रैल को आगरा पहुंचे और गढ़ीरामी, कुबेरपुर मैदान में भारी संख्या में पहुंचकर पूज्य महाराणा सांगा जी की जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाएं।
करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रशासन के सामने सांसद सुमन की सदस्यता खत्म करने, उन पर देशद्रोह का मुकदमा करने, करणी सेना पर हमला करने वालों पर मुकदमा, करणी सेना कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे खत्म करने, जैसी मांगें रखी जाएंगी। चेतावनी दी कि शाम पांच बजे तक मांगें नहीं मानी गईं तो सांसद के घर कूच किया जाएगा।
करणी सेना ने अपने कार्यकर्ताओं से एक डंडा और एक झंडा लेकर आगरा आने का आह्वान किया है। शेखावत ने कहा कि 26 मार्च को हम लोग सांसद रामजी लाल सुमन के घर विरोध करने गए तो हम पर पत्थर बरसाए गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उस समय तैयारी के साथ नहीं आए थे, लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ आएंगे। ऐसे में सभी लोग एक डंडा और एक झंडा लेकर साथ आएं। पुलिस ने भी बवाल की आशंका देखते हुए तैयारी कर ली है। सुमन के घर को तीन स्तरीय सुरक्षा से घेरेबंदी में ले लिया गया है। इसके अलावा काफी संख्या में डंडे और हैलमेट खरीदे गए हैं।
]]>आगरा में एक महिला को सरेराह अगवा कर लिया गया। भगवान टॉकीज चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब आधा दर्जन युवक महिला को सरेराह बोलेरो में डाल कर अगवा कर ले गए। महिला चिल्ला रही थी। लोगों से मदद मांग रही थी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले वह महिला को लेकर फरार हो गए। मामले की महिला के प्रेमी ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि जसराना थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। उसका पति ही उसे अगवा करके ले गया है।
बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे के पास एक बोलेरो आकर रुकी। तीन लोग बाहर निकले और राह चलती महिला को खींच कर गाड़ी के पास ले गए। अंदर बैठे अन्य लोग महिला को अंदर खींच लेते हैं। महिला चिल्लाने लगती है। कई बार बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। लोगों के आने पर चालक गाड़ी तेजी से चलाकर फरार हो गया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में पता चला कि 8 महीने पहले महिला अपने पति को छोड़कर आ गई थी। तब से प्रेमी के साथ बल्लभगढ़ में रह रही थी। किसी की तबियत खराब होने पर प्रेमी के साथ उसे देखने आई थी। पति को भनक लग गई। वह अगवा कर ले गया। जसराना थाने में गुमशुदगी दर्ज है। वह उसे लेकर वहां पहुंच गया।
न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की फिरोजाबाद के जसराना थाने में पहले से गुमशुदगी दर्ज है। परिजन महिला को यहां से ले गए। जसराना थाने में सौंप दिया। गलत सूचना देने पर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों की ओर से मामले की जांच की जाएगी।
]]>इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य विभाग ने आगरा के सीएचसी फतेहाबाद का नियमित ऑडिट कराया। ऑडिट टीम के होश तब उड़ गए जब कागजात पर एक महिला के नाम पर 25 डिलवरी और पांच बार नसबंदी करना दिखाया गया। यहां तक कि उसे 45 हजार रुपये भी दिए गए थे। इसके पीछे एक दलाल का नाम सामने आया। यही व्यक्ति महिलाओं के खाते खुलवाता है। नाम, पता, खाता नंबर महिलाओं के होते हैं लेकिन उनमें मोबाइल नंबर दलाल का होता है। जब लाभार्थी के खाते में पैसे आते हैं तो अलर्ट आने पर दलाल खुद निकाल लेता है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 का आडिट किया गया है। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी में घोटाला उजागर हुआ है। सीएचसी फतेहाबाद के आडिट में टीम को कई बार सिकरारा की रहने वाली लाभार्थी कृष्णा कुमारी का रिकार्ड मिला। इसमें बीते ढाई सालों में उसके 25 बार प्रसव और पांच नसबंदी दिखाई गई हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई तो सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जांच बिठाई।
मंगलवार को वे टीम के साथ सीएचसी फतेहाबाद पहुंचे। कृष्णा कुमारी से पूछताछ में पता चला कि वह खाता ही नहीं चलाती। एक व्यक्ति ने कई साल पहले उसका खाता खुलवाया जरूर था। उसे कभी-कभार तेल, रिफायंड और अनाज आदि दे जाता है। जांच के दौरान खाते से अटैच नंबर भी कृष्णा कुमारी का नहीं निकला। वह इसी संदिग्ध दलाल का है।
विभाग ने मामले के लिए कमेटी बना दी है। कमेटी हर ब्लॉक के टॉप-5 लाभार्थियों की जांच करेगी। उन्हें सरकार की किस योजना में कब और कितना पैसा मिला है। सभी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इससे अन्य योजनाओं में भी फर्जीवाड़े की पोल खुल जाएगी। भुगतान लटकने की स्थिति में दो बार एंट्री दिख सकती है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला इस फर्जीवाड़े से पूरी तरह अनजान है। एक दलाल का नाम सामने आया है। उसके साथ विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। हर ब्लाक के टॉप-5 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।
]]>मेरठ । जागृति विहार एक्सटेंशन में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सिविल लाइंस में तैनात दरोगा वीरपाल की भी दरबार में अर्जी लगा दी। वीरपाल भी भीड़ के बीच से ड्यूटी छोड़कर स्टेज पर पहुंच गया। उसके बाद अफसरों को मामले की जानकारी मिली।
एसपी सिटी आयुष विक्रम ने वीरपाल को स्टेज पर भीड़ के बीच बैठा देखकर तत्काल सीओ सिविल लाइंस को कहा कि उसे स्टेज से उतारो। वरना उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी पड़ेगी। तत्काल ही आयोजक से बताया गया कि दरोगा को स्टेज ने नीचे लेकर आओ। आयोजक बीरपाल को स्टेज से नीचे लेकर आए। तक सीओ ने उसे समझाकर वहां से ड्यूटी प्वाइंट पर भेज दिया।
एसपी सिटी का कहना था कि ड्यूटी के दौरान दरोगा का स्टेज पर बैठना उचित नहीं था। इसलिए उसे नीचे उतार लिया गया। ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं मिले दस पुलिसकर्मी, जीडी में डाला तस्करा सीओ की जांच के दौरान हनुमंत कथा परिसर में ड्यूटी प्वाइंट पर दस पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिले। उक्त पुलिसकर्मी अपने प्वाइंटों को छोड़कर इधर उधर घूम रहे थे।तत्काल ही कथा स्थल पर बनी अस्थाई चौकी पर सभी पुलिसकर्मियों की रपट लिखा दी गई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने चौकी पर पहुंचकर अपनी सफाई दी। लेकिन तब तक अफसर रपट लिखकर निकल गए थे। उसके बाद चौकी से सभी को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से काम करने की सलाह दी गई।
]]>एक और बयान सोशल मीडिया पर किया जारी
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर दिए बयान पर क्षत्रीय करणी सेना ने बुधवार को बवाल किया था। सांसद आवास के बाहर तोड़फोड़ और पथराव किया था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने बवाल से पहले सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। इस घटना के बाद एक दिन बाद ओकेंद्र राणा का एक और बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसको लेकर पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
12 अप्रैल की दी गई तारीख
इसके बाद फेसबुक पर टीम ओकेंद्र राणा हरियाणा नाम से बनी आईडी पर वीडियो जारी किया है। इसमें एक पोस्ट भी है, जिसमें लिखा है कि आओ आगरा, चलो आगरा, 12 अप्रैल को महाराणा राणा सांगा की जयंती मनाएंगे। वहीं पत्थरबाजों से भी मिलेंगे। हम गद्दार नहीं, हकदार हैं इस देश के। मैं माफ भी कर देता, मगर चोट मेरे पूर्वजों के बलिदानों को लगी है। लोगों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील भी वीडियो में की गई है।
]]>राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वहां रखीं कुर्सियां फेंकी गईं। डंडों के साथ तोड़फोड़ कर दी गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए।
सुबह से चल रही थी तैयारी
सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। बता दें सांसद से घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। इस बीच दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए।
जानें क्या है पूरा मामल
रामजीलाल सुमन ने संसद में कहा था कि अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। हम बाबर की आलोचना करते हैं। लेकिन, हम राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते? रामजीलाल के बयान पर जमकर हंगामा हुआ।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। सुमन शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोल रहे थे।
हंगामे के बाद सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूर्यवंशी राजपूतों के सिसोदिया वंश के राणा सांगा 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे। हर कोई इतिहास के पन्नों को पलट रहा है। भाजपा नेताओं से पूछिए कि वे कौन से पन्ने पलट रहे हैं। वे किस बारे में बहस कर रहे हैं? वे औरंगजेब के बारे में बात करना चाहते हैं।
]]>सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शनिवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर विचार व्यक्त करते हुए राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर शहर ही नहीं देश मे उनके विरुध्द उबाल देखने को मिला था।
रविवार सुबह अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा संसद में हिंदुओं को गद्दार राणा सांगा की औलाद कहने पर हरीपर्वत थाना में तहरीर दी। हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप सुमन पर लगाया गया है। इसके बाद महासभा ने स्पीड कलर लैब के सामने रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका।
जीभ काटने की घाेषणा, एक लाख रुपये का इनाम
महासभा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने रामजीलाल सुमन की जीभ काटने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। रामजीलाल सुमन से अपना डीएनए टेस्ट कराने को कहा। हिंदू महासभा ने रामजीलाल पर 24 घंटे मे मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
]]>
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि रविंद्र कुमार नामक व्यक्ति को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलर को गोपनीय और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है। प्रेस विज्ञप्ति में रविंद्र कुमार की तस्वीर भी जारी की गई है।
यूपी एटीएस के एडीजी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि एटीएस और अन्य एजेंसियों को सूचना मिली थी कि रविंद्र कुमार संवेदनशील और गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी ISI के एक हैंडलर को भेज रहा है।
इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एटीएस की आगरा यूनिट ने प्रारंभिक पूछताछ की और फिर उसे लखनऊ स्थित मुख्यालय बुलाया गया, जहां गहन पूछताछ में यह साबित हुआ कि उसने ISI के “नेहा” नामक हैंडलर को कई महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की थीं।
आर्मी फैक्ट्री से लीक हो रही थी जानकारी
एडीजी ने बताया कि एटीएस जांच में सामने आया कि यह ISI मॉड्यूल काफी समय से सक्रिय है, जो लोगों को जाल में फंसाकर उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल करता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि रविंद्र कुमार अपने पाकिस्तानी हैंडलर को आयुध निर्माणी (Ordnance Factory) से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेज चुका था।
ADG नीलाभजा चौधरी ने कहा कि ऐसे मामलों से राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण संस्थानों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा प्रक्रियाओं (SOPs) को अपडेट करें और संवेदनशील प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों की नियमित सुरक्षा जांच करें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ATS इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संदिग्ध लोगों की भी तलाश जारी है।
]]>