आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोयलारी गांव में रविवार की देर रात एक मिठाई की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दुकान मालिक ओमप्रकाश यादव रात को दुकान में सो रहे थे, तभी आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोयलारी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की सोनवारा मोड़ पर स्थित मिठाई की दुकान रविवार रात करीब 12.30 बजे अचानक आग की चपेट में आ गई। ओमप्रकाश यादव दुकान के अंदर ही सो रहे थे और आग लगते ही उनकी नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
आग ने कूलर, आलमारी, फ्रीजर सहित दुकान में रखा अन्य सामान जला दिया। अनुमानित नुकसान लगभग दो लाख रुपये बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकानदार ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। आग लगने के कारणों का पता भी जांच के बाद ही चलेगा।
चौकों खुर्द गांव निवासी पीड़ित ओमप्रकाश राय ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे उनकी कार घर के सामने खड़ी थी। अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो देखा कि उनकी कार में आग लग चुकी थी। पास में खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गई थी। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाने शुरू कर दिए हैं।
वही एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बीती रात एक कार और बगल में खड़ी बाइक में आग लग गई। इसके संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
]]>
जानकारी के मुताबिक, सुलतानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अनुरुखा अरसिया गांव निवासी रूबी की शादी 6 मार्च 2025 को सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव में हुई थी। विवाहिता और उनके पति हिमांशु पांडेय के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह की खबरें सामने आती रही हैं।
शनिवार दोपहर रूबी और ससुर सत्यदेव पांडेय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान रूबी ने कथित तौर पर अपने ससुर के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सत्यदेव इलाज के लिए बाजार चले गए। इसी समय ग्रामीणों ने सूचना दी कि घर में आग लग गई है।
आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने में मदद की, लेकिन तब तक बेडरूम सहित घर का काफी सामान जल चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली, लेकिन रूबी का कोई सुराग नहीं मिला। इस पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गायब करने का आरोप लगाया।
सरायमीर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि मायके वालों के आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि रूबी अपने मायके चली गई हैं।
आज़मगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मछली मार्केट के पास मंगलवार को दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चिंगारी ने बगल की दुकानों में फैलकर विकराल रूप ले लिया और दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कंधरापुर कस्बा एनएच-233 के किनारे स्थित मछली मार्केट के पास बिजली का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर के बगल में लालचंद्र शर्मा और अखिलेश सोनकर सहित कई दुकानदार अपनी दुकानों में गुमटी और छप्पर लगाकर व्यवसाय चला रहे थे।
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकल गई, जो दुकानों पर रखे फोम और अन्य सामान पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोग और हाइवे से गुजर रहे राहगीर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग इतनी तेज़ थी कि वे असफल रहे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में दुकानदार लालचंद्र शर्मा और अखिलेश सोनकर को लगभग चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दुकानदार अखिलेश सोनकर ने बताया कि आज आचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 4-5 लाख रुपये का सामान जल गया है।
हाइवे से गुजर रहे शिब्ली नेशनल कॉलेज के छात्र संघ महामंत्री नुरुल हुदा ने घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित दुकानदारों से स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि दुकानदारों को इस अगलगी के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, मुकेरीगंज गांव निवासी वेदप्रकाश मौर्य ने अपने घर में बिल्डिंग डिज़ाइनिंग ऑफिस खोला हुआ है। मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से ऑफिस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखा ट्रेडमिल और सोफा जलाकर राख कर दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
सीओ अग्निशमन ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम दस मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई थी। समय रहते कार्रवाई होने के कारण सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और आग को फैलने से रोक लिया गया। प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होना प्रतीत हो रही है।
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ मार्ग स्थित बैठौली तिराहे के पास बीती रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हड़कंप मच गया जब पेट्रोल पंप पर खड़ी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मचने के बीच फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के मऊ मार्ग स्थित बैठौली तिराहे के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी एक ट्रेलर में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर से उठती लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए मौके पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन एक तरफ से आग बुझ रही थी तो दूसरी तरफ से पकड़ ले रही थी। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड के कई वाहन पेट्रोल पंप पर पंहुचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी दुर्घटना होने से टल गई और पेट्रोल पंप सहित आसपास के वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से एक किराना/ जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुवा है।
पीड़ित श्रवण पांडे पुत्र राधेश्याम पांडे ने बताया कि उनकी दुकान साई ईंट भट्ठा के पास स्थित है, और इसी से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने आशंका जताई है कि ज़िद व राजनीतिक द्वेष के चलते कुछ अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान राख में तब्दील हो चुका था।
मौके पर पहुँचे बुढ़नपुर चौकी इंचार्ज राम निहाल वर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया।पीड़ित द्वारा अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
]]>आज़मगढ़। मंडलीय अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में मंगलवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अस्पताल कर्मचारियों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बड़ी दुर्घटना टल गई।
बताया जा रहा है कि मेल सर्जिकल वार्ड में ऑक्सीजन पाइपलाइन में लीकेज की समस्या थी। इसी बीच बेड नंबर 13 पर एक मरीज के परिजन ने मोबाइल चार्ज करने के लिए जैसे ही प्लग में चार्जर लगाया, तभी चिंगारी उठी और वहां आग लग गई। देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
अस्पताल के कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से तुरंत आग को बुझाया । गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
बाद में तकनीकी टीम ने ऑक्सीजन पाइपलाइन में हो रहे लीकेज को ठीक किया और सुरक्षा की दृष्टि से बिजली कनेक्शन की भी जांच कराई गई।
]]>जानकारी के अनुसार, महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी है। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में हैं। घटना पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में हैं।
]]>रिपोर्ट – हरिबंश चतुर्वेदी
आजमगढ़ । जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा ग्राम पंचायत के टाड़ी में अज्ञात कारणों से कटरैन घर में आग लग गई । उसी कटरैन घर में गृह स्वामिनी सरिता देवी पत्नी श्यामसुंदर पासवान अपने तीन बच्चों के साथ सोई हुई थी बगल में कई बकरियां बंधी थी । वही आग की लपटों को देखकर आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सोए चार लोगों को घर से बाहर निकाल लिया । सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया । वही आगलगी की घटना में कपड़े व कुछ घरेलू सामान जल गया ।
जानकारी के अनुसार दान शनिचरा ग्राम पंचायत के टाड़ी निवासी सरिता देवी पत्नी श्यामसुंदर पासवान अपने तीन बच्चों के साथ कटरैन घर में सोई हुई थी । शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे पर अज्ञात कारणों से आग लग गई । आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप अख्तियार करना शुरू किया तो पड़ोस में धान की कुटाई करा रहे चंद्रशेखर पासवान व लोचन, जगदीश पासवान आदि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाना शुरू कर दिया और सोई हुई सरिता देवी व उसके बच्चों को घर से बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया । पीड़िता सरिता देवी ने बताया कि उनके पति श्यामसुंदर पासवान इंदौर में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं दो लड़की तथा एक लड़के के साथ वह घर पर रहती है । उसके पास कटरैन का ही घर है अभी तक उसे आवास नहीं मिला है । वही आग लगने की सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान जयप्रकाश मिश्रा, भाजपा नेता सुधीर राय ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया । ग्राम प्रधान जयप्रकाश मिश्रा ने बताया कि आवास की सूची में इनका नाम दर्ज है पीड़ित परिवार को आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर निकेश सरोज, प्रतिभा मौर्य, सरवन सहित आदि लोग मौजूद रहे ।
]]>