बीते 23 अक्टूबर को थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के ग्राम लहबरिया स्थित एक प्लांट से सात लोहे की डाई, एक इन्वर्टर बैटरी एवं हैंड पाइप चोरी कर लिये जाने के संबंध में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था।
थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सिन्धीलाल सोनकर मय टीम द्वारा की गई कार्रवाई के क्रम में आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर लड्डन पुत्र हैदर व वारीश पुत्र महादली दोनों निवासी ग्राम दुर्गापुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को लहबरिया मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें एमरान टाल ट्यूबलर बैटरी, जेड सीरिज इन्वर्टर, कॉपर क्वायल, फ्रिज कम्प्रेसर आदि सामान एवं ₹5000 नगद बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा इससे पूर्व थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की चोरी की थी।
]]>आजमगढ़। जिले के निजामाबाद पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से टैबलेट और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 11 अक्तूबर की शाम रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी विशाल यादव, जो इन दिनों अपने मामा प्रमोद यादव के घर फरिहा में रह रहे हैं, साइकिल से खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदपुर रोड स्थित मस्जिद के सामने बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से एक कंपनी का टैबलेट छीन लिया और फरिहा चौक की ओर फरार हो गए।
घटना की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ने चेकिंग के दौरान रितेश और उमेश नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मैनपारपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से छिना गया टैबलेट बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपने फरार साथी शिवम निवासी नियाऊज, थाना फूलपुर का नाम बताया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
]]>