वहीं दूसरी घटना बुधवार सुबह मुबारकपुर-सठियांव मार्ग पर हुई। यहां गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी रामबचन चौहान (64) के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरा पिपरी मोड़ के।समीप एनएच-233 पर हुई। जमुआ हरिराम गांव निवासी 25 वर्षीय धीरेंद्र कुमार, जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास सिलाई मशीन मरम्मत की दुकान चलाते थे, मंगलवार शाम करीब पांच बजे दुकान से घर लौट रहे थे। जेहरा पिपरी तिराहे से 100 मीटर पश्चिम एनएच-233 पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं और वह मां ज्ञानमती के साथ घर पर रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीसरा हादसा सिधारी थाना क्षेत्र के चक बिरंदा गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रशेखर के साथ हुआ। परिजनों के अनुसार सोमवार अपराह्न करीब 2:30 बजे वह अपने ससुराल बरामदपुर उचैगांव से बाइक से घर लौट रहे थे।
बेलहठा-सिधारी मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्रों के पिता थे और मुंबई में चूड़ी बनाने का काम करते थे। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
]]>
दूसरी घटना शनिवार शाम की है। जंहा बरदह थाना क्षेत्र के गिड़उर गांव निवासी 40 वर्षीय रामलाल, जो मेंहनगर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर नेवासा पर रहते थे, साइकिल से लालगंज बाजार गए थे। शाम को लौटते समय देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भीरा मार्ग स्थित कबीरापुल के पास एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।