आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा दलित बस्ती के सामने स्थित एक किराना दुकान को चोरों ने बीती गुरुवार रात निशाना बना लिया। पीछे की दीवार काटकर दुकान में घुसे चोर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नेवादा गांव निवासी रिंकू यादव की महराजगंज रोड पर किराना की दुकान है। रोज की तरह गुरुवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर वे लगभग 500 मीटर दूर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार में सेंध लगी देख उनके होश उड़ गए।
पीड़ित के अनुसार काउंटर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद—जिसमें 18 हजार रुपये सामान खरीद के और दो हजार रुपये बिक्री के थे, चोर ले गए। इसके साथ ही दुकान में रखा लगभग पांच हजार रुपये मूल्य का सामान भी गायब मिला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र की एक गांव से 13 वर्षीया पीड़िता 3 मार्च 2016 की रात आठ बजे शौच के लिए घर से निकली। तभी गांव का पवन राजभर उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पवन राजभर पीड़िता को लेकर मुंबई गया और दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बहुत अनुनय विनय करने पर मई 2016 में उसके गांव के पास छोड़कर चला गया। इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक अवधेश मिश्रा तथा दौलत यादव ने कुल छह गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया।
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पवन राजभर को 7 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 11500 रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।
]]>आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्जनपदीय शातिर महिला अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पर आज़मगढ़ और मऊ जिलों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक सिधारी हेमेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी मूसेपुर थाना सिधारी मय हमराह टीम के साथ बुधवार को गश्त पर थे। इसी दौरान नरौली से दक्षिण जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास ग्राम नरौली से महिला अभियुक्ता अन्तिमा सिंह पत्नी रविन्द्र सिंह निवासी किशुनपुरा थाना जहानागंज, जनपद आज़मगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान कब्ज़े से एक देशी तमंचा व कारतूस 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 9mm बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अन्तिमा सिंह का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह चोरी, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, अवैध असलहा रखने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रही है।
अब तक उसके खिलाफ आज़मगढ़ व मऊ जिले में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं ,पुलिस ने बताया कि वह लगातार दोनों जनपदों में सक्रिय रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देती रही है।
]]>