तस्करों के फोन बंद, सर्विलांस का सहारा
तस्करी में गोंडा के गौरपुरवा कर्नलगंज निवासी विनोद सिंह, आरजू नगर मड़ियांव निवासी डॉ. अल्ताफ, सीतापुर के शीतलपुरवा हरगांव निवासी नीरज कुमार गौतम, न्यू आनंद नगर विकासनगर निवासी कुसुम देवी, सीतापुर के गलैहरा छावनी के पास अटरिया निवासी संतोष कुमारी और सरावा महिगवां निवासी शर्मा देवी को गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने के बाद से गिरोह में शामिल तस्कर भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिले। सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
यह है मामला
तस्करी करने वाले गिरोह का मड़ियांव पुलिस ने राजफाश किया था। गिरोह में शामिल तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से एक नवजात बच्ची भी बरामद हुई थी। गिरोह पांच लाख में बेटा और तीन लाख में बेटी बेचते थे। आरोपियों ने विकासनगर निवासी एक दंपती को दो लाख में एक बच्ची बेच दी थी। इस मामले में मड़ियांव थाने के दरोगा भूपेंद्र सिंह ने संतोष कुमारी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।