परिजनों ने बताया कि 14 वर्षीय दीप्ति यादव, जो कक्षा नौ की छात्रा थी, बुधवार शाम को धारदार हथियार लेकर छत पर गई और हाथ तथा गले की नस काटकर आत्महत्या कर ली।
परिजन ने बताया कि दीप्ति की इस हालत को देखकर उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
]]>