आज़मगढ़/ कप्तानगंज। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को कई स्थानों पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी सांख्य में लोग शामिल हुए।
कप्तानगंज कस्बे के बाबा गोपी दास की कुटी से शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पहले बाबा साहेब के पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ0 भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर उन्होंने संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया।बाबा साहब का मूल मंत्र था – शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांतों पर संविधान की नींव रखी।
इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में रथ व डीजे पर बज रहे गानों पर नव युवक झूमते रहे। कस्बे से होकर कई गांवों की शोभा यात्रा गुजरी। इस दौरान पुलिस सभी शोभायात्रा के साथ चल रही थी। इस दौरान पूरा कस्बा जय भीम के नारे से गूँजता रहा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।
शोभायात्रा में ग्राम प्रधान शिव शंकर उर्फ बबलू, विक्की गौतम, हंसराज, बबलू गौतम, मयन राम, काजू सोनकर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
]]>आज़मगढ़। डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रानी की सराय ब्लाक में डॉ0 भीमराव आंबेडकर संघर्ष समिति रानी की सराय के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान भाजपा की पूर्व सांसद नीलम सोनकर, ब्लाक प्रमुख बिपिन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष डॉ 0 हेमंत सिंह सूरज ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती हुई पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब के अमर योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे महान समाज सुधारक, विधिवेता और संविधान निर्माता थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी।
ब्लाक प्रमुख डॉ0 हेमंत सूरज ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता थे। देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष सूर्य कुमार गौतम, संगठन मंत्री जितेन्द्र, कोषाध्यक्ष आलोक रंजन, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र, शिव प्रसाद गौटीम , अमित, सिकन्दर मनोज मैनी डा० अंनंद पाल, प्रभाकर मास्टर, रामदुलार प्रधान हरिश्चद , पप्पू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
]]>सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। इस पुरानी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से मना कर दिया था। इन्हीं लोगों ने बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव हारने दिया। उनके ‘महा परिनिर्वाण’ के बाद स्मारक भी नहीं बनने दिया।
मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। वक्फ के पास उसका कोई राजस्व रिकार्ड नहीं है। अब जब कार्रवाई हो रही है तो कुछ लोग हिंसा भड़का रहे हैं। पश्चिम बंगाल में घर से घसीटकर तीन हिंदुओं की हत्या कर दी गई। यूपी में आज जो लोग दलित हितैषी होने की बात कहते हैं। इन्हीं के पार्टियों से जुड़े लोगों ने गरीब, वंचितों और दलितों की सबसे ज्यादा जमीनें कब्जा की हैं।
]]>