आज़मगढ़। सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में देर रात एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें आज़मगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज़मगढ़ के लालगंज बहेरा, देवगांव निवासी अभिषेक शर्मा (30), आशुतोष तिवारी (35) और दिलीप श्रीवास्तव (45) किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए दुद्धी आए थे। देर रात तीनों वापस लौट रहे थे। प्रीतनगर स्थित सड़क पर ओवरटेक करते समय उनकी कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए और तीनों वाहन में ही फंस गए।
स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिलीप श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
]]>आज़मगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में मंगलवार की रात आठ बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया।
इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले आए जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी सुदर्शन (45) पुत्र शहगुर मंगलवार की रात करीब आठ बजे मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के भतरी चल भतरी गांव निवासी अमित उर्फ लखेंद्र (36) पुत्र सुदर्शन के साथ अपने घर के सामने बैठे थे। तभी अमित के भाई के लड़के ने पीछे से दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।
हमलावर ने दोनों की गर्दन पर चाकू से वार किया। घायलों को तत्काल परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। सुदर्शन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिए। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के चिगुर्दीपुर, बहिरा देव मोड़ के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार आकाश भारती (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी हीरा मौर्य (25) और साकिर अली (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बसहिया गांव निवासी आकाश भारती पुत्र राम दरस, अपने दोस्तों हीरा मौर्य (चत्तुरपुर खास) और साकिर अली (बसहिया) के साथ मोटरसाइकिल से बूढ़नपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि हीरा और साकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उन्होंने बताया कि आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
]]>आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अस्पताल में चारों तरफ धुआं भर गया। हर तरफ चीख पुकार मची थी। इसी बीच अस्पताल कर्मियों ने बिजली काट दी। इससे हर तरफ अंधेरा फैल गया। इससे मरीजों को बाहर निकालने में दिक्कत हुई।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने तक आग दूसरे वार्डों में भी फैल गई। कोई अपने पापा को बचाने की गुहार लगा रहा था तो कोई अपने पति को निकालने के लिए मदद मांग रही थी। अफरातफरी के बीच डॉक्टरों, नर्सों, अस्पतालकर्मियों, तीमारदारों और दमकलकर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस ने टार्च व मोबाइल की रोशनी से मरीजों को बाहर निकाला तथा अपनी भी जान बचाई। देर रात तक स्थिति नियंत्रण में थी।
गेट में फंस गई फायर ब्रिगेड
आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी लोकबंधु अस्पताल का मुख्य गेट सकरा होने के कारण बाहर ही अटक गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद भी चालक को सफलता नहीं मिली। इसके बाद छोटी गाड़ियों को दूसरे गेट से भीतर भेजा गया। तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जानकारी मिलते ही लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी से पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद अस्पताल में फंसे मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसी तरह सीएम योगी लगातार फोन करके अधिकारियों से जानकारी लेते रहे।
आगजनी के बाद अस्पताल से निकाले गए 250 मरीजों को सिविल, बलरामपुर, केजीएमयू, लोहिया व अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। देर रात तक अस्पताल में रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन जारी था। वहीं, सिविल अस्पताल में लाए गए हुसैनगंज के छितवापुर निवासी राजकुमार प्रजापति (61) को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि लोकबंधु अस्पताल में बिजली कटने के बाद ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गई, जिसके चलते उनकी मौत हुई।
मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल अफसरों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत व बचाव कार्य के लिए तुरंत एसडीआरएफ को रवाना किया।
शिफ्टिंग के बावजूद मरीजों को मिलेगा निशुल्क इलाज
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सभी मरीजों को सकुशल दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को लोकबंधु की तरह मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। आग की वजह से पूरा अस्पताल खाली करा लिया गया है।
स्कॉर्पियो सवार नौ श्रद्धालु पटना बिहार से महाकुंभ स्नान स्नान के लिए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। सभी सुबह करीब 6.15 बजे नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसंडी चौराहा स्थित पुलिया के पास पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर टहल रहे सुसंडी निवासी संदीप कुमार (19) को कुचलते हुए पेड़ में टकरा गई। इससे संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार लंगर टोली गली पटना निवासी राधा देवी (50), मंजू वर्मा (40), सिपाड़ा पटना निवासी सुचिता देवी पत्नी (65), सोनी वर्मा और आशीष सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>आज़मगढ़।जिले के कंधरापुर थाना के पास पिकअप आजमगढ़ एजेंसी पर आते समय गन्ना लादकर खड़ी ट्रॉली से टकराई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। वहीं दूसरे युवक की मौत हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के लेडुआ गांव निवासी सोनू मौर्या (35) सोमवार की रात 12 बजे पिकअप से समान उतार कर बस्ती से खलासी नागेंद्र (28) जीयनपुर के साथ आजमगढ़ सिंघल एजेंसी हर्रा की चुंगी आ रहा था। जैसे ही कंधरापुर थाना के पास पहुंचा तभी गन्ने से लदी ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले आई। जहां डाक्टर ने सोनू मौर्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नागेंद्र का इलाज चल रहा है। सोनू के एक पुत्र एक पुत्री हैं। एजेंसी पर पांच साल से चालक का काम करता था।
]]>आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली स्थित बवाली मोड पर सोमवार की देर शाम एक अधिवक्ता की बेकाबू कार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक अधिवक्ता की मौत हो गई जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।
मृतक अधिवक्ता की पहचान शंकर सिंह 70 के रूप में हुई। मृतक अधिवक्ता दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहान गांव के रहने वाले थे, और पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरोड़ा गांव के रहने वाले अधिवक्ता संतोष सिंह अपनी स्विफ्ट कार से जा रहे थे। जैसे ही बवाली मोड़ के पास पहुंचे की अनियंत्रित हुई कार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में रोडवेज के बाबू अमरेश राय, कलेक्ट्रेट के वकील शंकर सिंह और एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया जिसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान अधिवक्ता शंकर सिंह की मौत हो गई।
पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही अधिवक्ता की मौत की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। अधिवक्ता शंकर सिंह आजमगढ़ जिले में किराए के मकान में रहते थे। मृत अधिवक्ता का घर दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहान में है।
]]>मेडिकल कॉलेज में पटाखा कारोबारी की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीएम सदर ने सिलेंडर फटने से धमाका होने की बात कही है। जबकि, ग्रामीण पटाखा विस्फोट की बात कह रहे हैं।
मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव की है। सरैया पूरे बिसेन निवासी नूर हसन (28) पटाखा व्यवसायी था। उसके घर के एक कमरे में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की छत ही गिर पड़ी। दीवार की ईंटें और कमरे में रखा सामान दूर-दूर बिखर गया।
धमाका होते ही नूर हसन दूर जा गिरा। उसकी पत्नी नाजिया बानो (25) और भाभी अनीशा बानो (32) मलबे में दब गई। धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां नूर हसन की मौत हो गई।
एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ है, न कि पटाखों की वजह से। वहीं विस्फोट के बाद भी घटनास्थल पर लगातार पटाखे फूटते रहे। इससे ये साफ है कि कमरे में पटाखों का भंडारण किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी देर शाम जांच करने पहुंचे। विस्फोट की असल वजह पता करने के लिए बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है।
]]>हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना छठ घाट के ही पास हुआ है। कुरहुल गांव निवासी हरेंद्र तिवारी (45) गांव के ही अनिल पांडेय (35) के साथ चोपन आए थे। दोपहर बाद दोनों घर लौट रहे थे। बाइक हरेंद्र तिवारी चला रहे थे। चोपन बैरियर के पास पीछे से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरे हरेंद्र का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर हेलमेट होने के बाद भी उन्हें गंभीर चोट आई। मौके पर ही हरेंद्र की मौत हो गई। बाइक सवार अनिल भी गंभीर रुप से घायल हुआ। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के चलते काफी मात्रा में सड़क पर खून फैल गया था। इसी रास्ते से छठ व्रतियों को घाट की ओर जाना था। नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल मिट्टी डलवाकर खून साफ कराया। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
]]>
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार को बारजे के विवाद में गोली चलने पर एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एससपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

कयार गांव निवासी एजाज अहमद उर्फ बिफ्फन (62) अपने घर का निर्माण करवा रहा था। उसके घर का बारजा पड़ोसी मोहम्मद अरमान के घर से छू रहा था। इस बात को लेकर सोमवार को अरमान व उसके परिजनों ने आपत्ति जताई, तो मौके पर मौजूद एजाज के पुत्र अब्दुल रहीम ने विरोध किया। इस पर उन लोगों ने अब्दुल की पिटाई कर दी।
जब घर से एजाज व अन्य सदस्य निकले तब अरमान व अन्य लोग अपने घर भाग गए। इसके बाद घर के अंदर से ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें एजाज, उसकी पत्नी, पुत्र रहीम घायल हो गया। इसे लेकर एजाज ने अरमान पक्ष पर सरायख्वाजा में मुकदमा दर्ज कराया।
पत्थरबाजी में अरमान के घर के सदस्य याकूब के पैर में भी चोट आई थी। इसी बात को लेकर अरमान व उसके भाई मोहम्मद रहमान मंगलवार की सुबह एजाज के घर पहुंच गए। पहले तो दोनों ने लाठी- डंडे से वार किया, जब देखा कि घर से अन्य सदस्य आ गए तो दोनों ने असलहा निकालकर दो गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली एजाज के पेट में लग गई, जबकि दूसरी फायरिंग में पुत्र अब्दुल रहीम व उसकी पुत्री सादिया घायल हो गई।
घर के अन्य सदस्य घायलों उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान एजाज की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है। घटना में पुलिस ने एजाज के भाई असलम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी अरमान, उसके भाई रहमान, मां, बहन को गिरफ्तार कर लिया गया।
]]>