
आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में स्टेट बैंक के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के समय दोनो फरिहा से घर लौट रहे थे। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
गंभीरपुर बाजार निवासी 30 वर्षीय रोहित गुप्ता पटना में भूजा बेचने का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व वह घर आया था। शुक्रवार को बाजार के निवासी 25 वर्षीय सूरज विश्वकर्मा के साथ बाइक से फरिहा बाजार गए थे। दोनो रात में बाइक से घर लौट रहे थे। मुहम्मदपुर स्टेट बैंक के पास पहुचंते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलो को सीएचसी मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनो की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने रोहित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। सूरज विश्वकर्मा का उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
]]>आज़मगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र के सुम्माडीह गांव के पास शुक्रवार की रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया।
पवई थाना क्षेत्र के सुम्माडीह गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील बिंद राजस्थान के जयपुर में रह कर पेंटिंग का काम करता था। गुरुवार को वह घर आया था, शुक्रवार को वह गांव मत्रि 20 वर्षीय प्रवेश के साथ चकिया बाजार गया था। रात दोनो बाइक से घर लौट रहे थे। सुम्माडीह बाजार के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गई। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को सीएचसी पवई पहुंचाया। डॉक्टर ने सुनील बिंद को मृत घोषित कर दिया। प्रवेश की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। सुनील बिंद दो भाई में छोटा था उसे तीन बहन है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।
]]>