विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि समापन सत्र में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों के अनुशासन और दक्षता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं के शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास में अत्यंत उपयोगी है।
लीडर ऑफ द कोर्स डॉ. शफ़ीउज्ज़मा ने बताया कि पाँच दिवसीय स्काउट-गाइड आधारित शिविर में युवाओं को शारीरिक, मानसिक, तकनीकी और सामाजिक कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, ड्रिल, फिटनेस एक्सरसाइज के साथ टीमवर्क और नेतृत्व भूमिकाओं का अभ्यास किया। तंबू लगाना, बांस-रस्सियों से ढाँचा बनाना, पुल व खाट निर्माण, तथा बोलाइन, शीट बेंड, क्लो हिच, फिशरमैन नॉट व स्क्वायर नॉट जैसी महत्वपूर्ण गाँठें सिखाई गईं। प्राथमिक उपचार, दुर्घटना सहायता और भूकंप, आग, बाढ़ जैसी आपदाओं में बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया। ध्वज शिष्टाचार, प्रतिज्ञा, अनुशासन आधारित गतिविधियाँ और आउटडोर कुकिंग प्रतिभागियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
शिविर संचालन में डॉ. हिमांशु शेखर, डॉ. मनीषा, डॉ. दीक्षा, शांभवी, डॉ. अभय की टीम सक्रिय रही। सहायक लीडर ट्रेनर मो. सादिक और कोअकबर आज़मी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
क्रीड़ा सचिव प्रो. प्रशांत राय और आगंतुक सूर्य प्रकाश अग्रहरि ने युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व को भविष्य निर्माण की नींव बताया।
डॉ. शफ़ीउज्ज़मा ने शिविर की सफलता का श्रेय कुलपति व विश्वविद्यालय परिवार को दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एमएसडीयू आजमगढ़ में आयोजित चयन प्रतियोगिता में कुल 30 महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें शिब्ली पीजी कॉलेज की एम.ए. दर्शनशास्त्र की छात्रा कु. रागेश्वरी गोंड और श्री जगदीश नारायण महेंद्र प्रसाद महाविद्यालय, रघुपुर की वीपीएड छात्रा तेजस्वनी गोंड का चयन हुआ।
शहर के भदुली गांव निवासी शंकर प्रसाद योगाचार्य की बेटियां कु. रागेश्वरी और तेजस्वनी बचपन से ही योग में रमी हैं। दोनों बहनों के चयन की घोषणा पर संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य, खेल प्रशिक्षक और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
ग्रामीण परिवेश में रहते हुए भी इन दोनों बहनों ने योग को अपने जीवन में उतारा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 2023-24 में आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में एमएसडीयू टीम का प्रतिनिधित्व करने का गौरव इन्हें प्राप्त हो चुका है। तो वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय योगासन खेल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभावान इन दो बहनों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।
]]>