आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश विभिन्न इलाकों गरज चमक के साथ हल्के से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है । इस बीच तराई इलाकों के साथ ही आगरा आदि में ओले गिरने की भी संभावना है। साथ ही दिन व रात के पारे में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ेगी।
सोमवार की देर रात से ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ पड़ी फुहारों के बाद मंगलवार को सुबह राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, बरेली और मेरठ आदि में हल्की बारिश देखने को मिली। ज्यादातर इलाकों में तापमान में उतार चढाव के बीच दिन भर बादल छाए रहे।
दिन में बढ़ी गलन
बादलों की मौजूदगी और बारिश की वजह से दिन के पारे में गिरावट से हवा में गलन भी रही। हालांकि सोमवार की रात के पारे में उछाल देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 48 घंटे में दिन व रात दोनों के तापमान में उतार-चढाव देखने को मिलेगा।
राजधानी में मंगलवार को बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। लोगों ने गलन महसूस की। बूंदाबांदी व बादलों की मौजूदगी से दिन के पारे में 4.1 डिग्री की गिरावट से हवा में ठंडक घुल गई। सोमवार की रात के पारे में 5.3 डिग्री तक का उछाल रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले 48 घंटों में रात के पारे में दो से चार डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 28 दिसंबर के बीच फिर से हल्की से मध्यम बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। दिन व रात के पारे में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और रात का पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बेहतर हुई हवा
बूंदाबांदी से राजधानी की हवा की सेहत में थोड़ा सुधार देखने को मिला। मंगलवार को छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से सिर्फ लालबाग की हवा लाल यानी बेहद खराब और अलीगंज की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी में रही। गोमतीनगर, बीबीएयू, कुकरैल और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं।
इन इलाकों में येलो अलर्ट
अलीगढ़, बदायूं, बागपत, बुलंदशहर, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, हाथरस, झांसी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवा, मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना। आगरा, अमरोहा, बरेली, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर व आसपास बिजली गिरने के आसार हैं।
कल यहां ओलावृष्टि के भी आसार हैं
आगरा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास के इलाके में ओलावृष्टि के आसार हैं।
अयोध्या में दिन का तापमान 40 डिग्री पहुंचा
धूप का तीखापन व पारे की तेजी बरकरार है। शुक्रवार को अयोध्या में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि प्रयागराज में पारा 40 से नीचे आकर 39 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं रात का तापमान भी 17 से 24.8 डिग्री के आसपास रिकाॅर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पारे में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं पड़ सकती हैं फुहारें
लखनऊ। प्रदेश में बदल रहे मौसम का असर लखनऊ पर भी दिख सकता है। मौसम विभाग बादल छाए रहने के आसार जता रहा है। हालांकि आज कुछ विशेष बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।