घटना की सूचना पर मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों क उपचार व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा, 12 एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका के 50 कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। कानपुर से डीआईजी भी पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
समाजवादी पार्टी ने लगाया आरोप
एक्स पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी ने लिखा कि भाजपा सरकार और तत्कालीन कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने दावा किया था कि कन्नौज का रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक और करोड़ों की लागत से बनेगा। कुछ दिन पहले मंडल रेल प्रबंधक ने भी औचक निरीक्षण किया था। आज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का ढह गई जिसमें सैंकड़ों लोगों के दबे होने और कई के मरने की सूचना है।
सूचना है कि ये ठेका तत्कालीन सांसद सुब्रत पाठक के साझे में है और इस ठेके के भ्रष्टाचार में विधायक/मंत्री असीम अरुण और अन्य कन्नौज के भाजपा नेता भी शामिल हैं। ठेकेदारों पर दबाव बनाकर खराब गुणवत्ता का काम करवाया जा रहा है, भाजपाइयों द्वारा अधिक से अधिक कमीशन खींचने का खेल चल रहा है, असीम अरुण बताएं कि पहले ऑन ड्यूटी रहते हाईटेक कैमरे और हाईटेक पुलिस के नाम पर कमीशन खाया और अब सुब्रत पाठक के साथ साझेदारी में इस काम में कमीशन खा रहे थे जिससे काम की गुणवत्ता प्रभावित हुई और ये दुर्घटना घटी। भाजपा सरकार में हर लिंटर, पुल, बिल्डिंग इसीलिए गिर रहा है क्योंकि उच्च स्तर से लेकर निम्न स्तर तक कमीशन/दलाली का पैसा भाजपाइयों की जेब में गिर रहा है।
घटना की जांच को उच्चस्तरीय कमेटी का गठन
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। जांच टीम में मुख्य इंजीनियर/प्लानिंग एवं डिजाइन, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इज्जतनगर एवं मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तड़के साढ़े तीन बजे के करीब किलोमीटर संख्या 196 हादसा हुआ। हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी डॉक्टर लखनऊ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
शादी समारोह से लौट रहे पांच डॉक्टरों की मौत
सुबह 3:43 पर कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 196 पर हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कार्पियो आगरा जा रही थी, नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई।
इसके बाद आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है।
घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। शवों को मोर्चरी में रखा गया है। हादसे में मौत का शिकार हुए सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे। जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी बुद्ध विहार, मुरादाबाद घायल हुए हैं। मृतकों में डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नरदेव और एक अज्ञात शामिल हैं।
]]>