आजमगढ़। जिले में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन नेहरू हॉल सभागार में किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार रघुवंशी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन सिंह ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर आजमगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह मौजूद रहे। राकेश कुमार रघुवंशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित वोट बैंक के लिए ठाकुरों और दलितों को लड़ाने का प्रयास किया। जिस तरीके से अपने दलित सांसद से महाराणा प्रताप के दादा राणा सांगा के खिलाफ अपशब्द बुलवाए गए वह साजिश का हिस्सा थी। लेकिन क्षत्रिय और दलित समाज में समन्वय स्थापित है। कहीं भी दलितों पर कोई अटैक नहीं हुआ है। जबरदस्ती अखिलेश यादव इसको अलग कोण देने के प्रयास कर रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय नायकों के खिलाफ जो भी अपशब्द बोलेगा उसके खिलाफ आक्रोश तो होगा ही चाहे वह महाराणा प्रताप पर हो या राणा सांगा हों, डॉ बी आर अंबेडकर हों, अबुल कलाम आजाद हों या अन्य कोई भी हो। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप और राणा सांगा केवल क्षत्रिय समाज के ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के नायक हैं और इन नायकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाता है।
]]>ताकत दिखाने नहीं आया हूं…
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय सांसद सुमन के यहां आने का फैसला लिया, तभी साफ किया कोई प्रदर्शन नहीं करना है। कोई ताकत नहीं दिखाई है। अपनी पार्टी के नेता के घर जाना है, जो जा रहा हूं।
पीडीए को डराने की कोशिश
अखिलेश यादव ने सपा के राज्यसभा सांसद राजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर कहा कि ये पीडीए को डराने की कोशिश की गई है। सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ। ये हमला साजिश के तहत हुआ है। ये एक सोची समझी चाल है। हमलावरों का इरादा जान लेने का था। दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई।
सामाजिक न्याय की लड़ाई का एलान
अखिलेश ने आगरा से सामाजिक न्याय की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय का राज स्थापित करने की दलितों की राजधानी से घोषणा करते हैं। आगरा सामाजिक न्याय की लड़ाई में कुरुक्षेत्र बनेगा।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
अखिलेश के आने से पूर्व ही किसी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा किया तो उनसे निपटने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। आगरा में अलर्ट किया गया है, इसके साथ ही यहां फोर्स तैनात की गई है।
आज़मगढ़। अपने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण कर रहे आज़मगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने करणी सेना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि करणी सेना को सरकार ही चला रही है। जिस तरह की अराजकता और गैर कानूनी रास्ता अख्तियार किया हुआ है, अगर सरकार चाहे तो यह सेना एक घंटे भी न चले, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद प्रोत्साहित कर कर रहे है। सपा सांसद ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन, समाजवादी लोगों, समाज के पिछड़े, दबे कुचले, दलित लोगों के साथ कुछ अन्याय व अत्याचार कर लेंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। सुमन जी दलित समाज का प्रतिनिधित्व करते है, अगर उन्होंने कोई बात साक्ष्यों के आधार पर कह दिया तो उसपर चर्चा और बहस हो सकती है, लेकिन करणी सेना ने जो रास्ता अख्तियार किया है वह कही से भी लोकतांत्रिक और कानून सम्मत नहीं है और पीडीए परिवार के लोग उनकी इस अराजकता को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं करेंगे।
वक्फ के बारे में सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार है इस पर आप विश्वास नहीं कर सकते। पूजा अधिनियम 1991 का उल्लंघन कर सरकार ने प्रदेश में कितने जगह, अशांति, अराजकता, तनावपूर्ण वातावरण खुद सरकार ने बनाया। यह सरकार द्वारा पूर्व नियोजित है। इस सरकार के आप किसी भी आश्वासन को स्वीकार नहीं कर सकते। अगर कानून में कोई बात आ गई होती तो जरूर मान लेते। अगर सरकार की नीयत साफ है तो फिर कानून में उसे शामिल करने में आपत्ति क्या थी ? सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि मुसलमान भाइयों की जमीनों को छीना जाय। बहाने क्या बना रहे है कि किराया नहीं आ रहा, आमदनी नहीं है, कैसी सरकार है ये कि कोई कब्रिस्तान से निकलकर कोई टैक्स देगा क्या? उन्होंने कहा कि बक्फ बिल जमीनों से छेड़छाड़, चैलेंज करने के लिए ही लाया गया है। संसद में इतनी लंबी-चौड़ी बहस चली सरकार क्या वक्फ में कमियां नहीं गिना पाई।
]]>आयोजन स्थल के आसपास जेसीबी से वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ते दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक चलता रहा। मंच के पास के खेत में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए टैंकर खड़े किए जा रहे हैं। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंचेंगे। निकासी के लिए विमला देवी इंटर कॉलेज के पास रास्ता बनाया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचते रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है। बाहर से पैकेट आएंगे और बंटेंगे।
हाईवे की दुकानें बंद रहेंगी, बुलडोजर जब्त
एत्मादपुर। सम्मेलन के लिए पुलिस ने शनिवार को हाईवे की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी होगी। सादा वर्दी में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवानों की तैनाती की गई है।
राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के आंदोलन को यूपी की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भी साथ मिल गया है। राणा सांगा की जयंती पर आगरा में शनिवार को होने वाले करणी सेना के आयोजन में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल भी शामिल होगी। जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शनिवार को आगरा पहुंचने के लिए कहा गया है। करणी सेना ने इस आयोजन में ही सपा सांसद के खिलाफ कई मांगें रखने वाली हैं। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि शाम पांच बजे तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सपा सांसद के आवास की ओर कूच किया जाएगा। इससे पहले 26 मार्च को भी करणी सेना ने सांसद के आवास पर धावा बोला था। इस दौरान सांसद के आवास में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस से झड़प भी हुई थी। कई पुलिस वाले घायल हो गए थे।
राज शेखावत ने कई दिनों से आगरा में ही डेरा डाल रखा है। आयोजन में तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को राजा भैया के भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए आगरा पहुंचने का आह्वान किया। एक्स पर अक्षय प्रताप ने लिखा कि राजा भइया के निर्देशानुसार समस्त जनसत्ता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि शनिवार 12 अप्रैल को आगरा पहुंचे और गढ़ीरामी, कुबेरपुर मैदान में भारी संख्या में पहुंचकर पूज्य महाराणा सांगा जी की जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाएं।
करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रशासन के सामने सांसद सुमन की सदस्यता खत्म करने, उन पर देशद्रोह का मुकदमा करने, करणी सेना पर हमला करने वालों पर मुकदमा, करणी सेना कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे खत्म करने, जैसी मांगें रखी जाएंगी। चेतावनी दी कि शाम पांच बजे तक मांगें नहीं मानी गईं तो सांसद के घर कूच किया जाएगा।
करणी सेना ने अपने कार्यकर्ताओं से एक डंडा और एक झंडा लेकर आगरा आने का आह्वान किया है। शेखावत ने कहा कि 26 मार्च को हम लोग सांसद रामजी लाल सुमन के घर विरोध करने गए तो हम पर पत्थर बरसाए गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उस समय तैयारी के साथ नहीं आए थे, लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ आएंगे। ऐसे में सभी लोग एक डंडा और एक झंडा लेकर साथ आएं। पुलिस ने भी बवाल की आशंका देखते हुए तैयारी कर ली है। सुमन के घर को तीन स्तरीय सुरक्षा से घेरेबंदी में ले लिया गया है। इसके अलावा काफी संख्या में डंडे और हैलमेट खरीदे गए हैं।
]]>एक और बयान सोशल मीडिया पर किया जारी
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर दिए बयान पर क्षत्रीय करणी सेना ने बुधवार को बवाल किया था। सांसद आवास के बाहर तोड़फोड़ और पथराव किया था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने बवाल से पहले सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। इस घटना के बाद एक दिन बाद ओकेंद्र राणा का एक और बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसको लेकर पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
12 अप्रैल की दी गई तारीख
इसके बाद फेसबुक पर टीम ओकेंद्र राणा हरियाणा नाम से बनी आईडी पर वीडियो जारी किया है। इसमें एक पोस्ट भी है, जिसमें लिखा है कि आओ आगरा, चलो आगरा, 12 अप्रैल को महाराणा राणा सांगा की जयंती मनाएंगे। वहीं पत्थरबाजों से भी मिलेंगे। हम गद्दार नहीं, हकदार हैं इस देश के। मैं माफ भी कर देता, मगर चोट मेरे पूर्वजों के बलिदानों को लगी है। लोगों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील भी वीडियो में की गई है।
]]>राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वहां रखीं कुर्सियां फेंकी गईं। डंडों के साथ तोड़फोड़ कर दी गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए।
सुबह से चल रही थी तैयारी
सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। बता दें सांसद से घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। इस बीच दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए।
जानें क्या है पूरा मामल
रामजीलाल सुमन ने संसद में कहा था कि अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। हम बाबर की आलोचना करते हैं। लेकिन, हम राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते? रामजीलाल के बयान पर जमकर हंगामा हुआ।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। सुमन शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोल रहे थे।
हंगामे के बाद सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूर्यवंशी राजपूतों के सिसोदिया वंश के राणा सांगा 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे। हर कोई इतिहास के पन्नों को पलट रहा है। भाजपा नेताओं से पूछिए कि वे कौन से पन्ने पलट रहे हैं। वे किस बारे में बहस कर रहे हैं? वे औरंगजेब के बारे में बात करना चाहते हैं।
]]>