मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, 28 फरवरी से एक मार्च के बीच सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है।
दो मार्च तक बदला रहेगा मौसम
इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दो मार्च से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।
इन जिलों में वज्रपात की आशंका
एक से तीन मार्च के बीच गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं सहित कई जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) की आशंका है।
आज होगी बारिश
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को बादल रहेंगे, अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है।
सबसे गर्म रहा कानपुर
कानपुर की बात करें तो लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों की वजह से तापमान में एक दिन कमी तो दूसरे दिन सबसे ज्यादा गर्मी वाला मौसम बन रहा है। गुरुवार को ऊंचाई पर मौजूद बादलों की वजह से सूरज की सीधी धूप जमीन पर पड़ी। इससे गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया जब दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री पर पहुंच गया।
दो दिन तक होगी बादलों की आवाजाही
फरवरी महीने में अब तक दो बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम में गर्मी की वजह हवा की दिशा का बदलाव और सुस्त रफ्तार भी है। उत्तर -पश्चिम दिशा में चल रही हवा गुरुवार से दक्षिण -पश्चिम हो गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, अभी दो दिन तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की भी संभावना है।
रात में बढ़ी गर्मी
मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला मार्च के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा। इससे पहले अधिकतम तापमान 21 फरवरी को 30.2 डिग्री रहा था। गुरुवार को यह 30.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जो इस साल अब तक का सर्वाधिक तापमान और सामान्य से करीब 04.0 डिग्री अधिक है। रात की गर्मी भी बढ़ रही।
]]>शुक्रवार को यूपी के ज्यादातर इलाकों में दिन भर चली तेज रफ्तार ठंडी उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से धूप की तपिश कम हुई। सुबह-शाम और रात में हवा में ठंडक और सिहरन महसूस की गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से पछुआ मद्धिम पड़ेगी, धीरे-धीरे पारा चढ़ेगा और दिन में गर्माहट फिर से बढ़ेगी। शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी कोहरे या बादल की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
राजधानी में शुक्रवार को दिन भर चली ठंडी पछुआ हवा से मौसम सुहाना रहा। दिन व रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। काफी दिनों बाद रात का पारा लुढ़क कर 10 डिग्री से नीचे देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो यह गुलाबी मौसम और तपिश भरी धूप से राहत ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है। रविवार से मौसम फिर से करवट लेगा, धूप फिर से आंखें दिखाएगी और धीरे-धीरे तपिश बढ़ेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को भी लखनऊ में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। तापमान में थोड़ी और गिरावट के बाद मौसम फिर से करवट लेगा। बृहस्पतिवार को लखनऊ में दिन का पारा 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 4.6 डिग्री की गिरावट के साथ रात का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
]]>