आज़मगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गौरीशंकर घाट स्थित शनिदेव मंदिर के पास मंगलवार की सुबह एक बालिका की पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी होने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोल से जुड़े तार को काटकर उठा ले गए।
जानकारी के अनुसार नगर के सीताराम मुहल्ला निवासिनी जान्हवी पांडेय (11) पुत्री पवन पांडेय मंगलवार की सुबह गौरीशंकर घाट स्थित शनिदेव मंदिर के पास दोस्तों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते उसने वहीं पास में ही लगे एक विद्युत पोल को पकड़ लिया। विद्युत पोल में करंट उतर रहा था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता पवन पांडेय ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह एपीएस स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी।
वहीं छात्रा की करंट से मौत की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पोल से लगे तार को काटकर अपने साथ उठा ले गए। जान्हवी की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज़मगढ़। जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अराजी अमानी गांव के निकट एक खेत में खुले विद्युत तारों की चपेट में आने से अरुण यादव (10) की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने खेत के मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव निवासी इंदल यादव का पुत्र अरुण यादव था। मंगलवार को वह किसी कार्य से गांव के बाहर खेत की ओर गया था। खेत के चारों ओर लगे खुले तारों में विद्युत प्रवाह था, जिसकी चपेट में अरुण आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से बालक की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर लिखी जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
]]>