कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मौत पुलिस हिरासत में हुई। लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कब तक गरीबों दलितों पिछड़ों मुसलमानो पर इस तरह से अन्याय होगा। इस तरह की घटना जनता में भय पैदा करती है। कानून के राज की दुहाई देने वाली सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जब चाहे जहां चाहे कानून की धज्जियां उड़ाने में मशगुल है। इस सरकार में पुलिसिया उत्पीड़न अपने चरम सीमा पर है जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो उस देश और प्रदेश का विनाश निश्चित है।
उन्होंने कहा कि देश भारतीय संविधान से चलेगा ना की तानाशाही से। योगी सरकार में यह कोई अलग घटना नहीं है। इस तरह की घटनाएं रोज प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। पार्टी अध्यक्ष पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए सरकारी नौकरी और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच हो परिवार के साथ न्याय हो प्रशासन से मांग की है। यदि उसको पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।
]]>कांग्रेस विधायक व यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और प्रदेश की कानून व्यवस्था व किसानों के मुद्दे उठाए। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने विधानसभा में कार्रवाई के दौरान भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को जिलों से प्रदर्शन के लिए लखनऊ नहीं आने दिया जा रहा है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है।
इसके पहले बुधवार सुबह जैसे ही कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हुआ। उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है और जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी गई। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई। कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी गई।
इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नुकीली बैरीकेडिंग की गई है। ये ‘भाले’ हमारे कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट पहुंचाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। ये सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। गाजीपुर बॉर्डर पर हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है लेकिन हम इस सबके बाद भी विधानसभा में प्रवेश करेंगे। इस बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजा है। इन नेताओं के घर पर शाम से ही पुलिस का पहरा लगा दिया है।
]]>कांग्रेस की नई कमेटियों के गठन से पूर्व विधान सभा के घेराव को प्रदेश इकाई के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व को बड़ा संदेश देने का प्रयास होगा। कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का कहना है कि बिजली के निजीकरण समेत सभी प्रमुख मुद्दाें को विधानसभा सत्र में भी उठाया जाएगा।
आरोप लगाया कि सरकार किसी भी मुद्दे पर अपनी जवाबदेही से हमेशा बचती रही है। विपक्ष के सवालों के जवाब से बचने के लिए ही चार दिन का अल्प सत्र बुलाया गया है। उन्होंने विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए जाने की मांग भी की।
पार्टी मुख्यालय में अजय राय ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों को समय से स्वेटर, जूते-मोजे व अन्य सामग्री नहीं मिल पा रही है। इनकी सप्लाई का ठेका गुजरात की कंपनी को दे दिया गया है, जो अपनी मनमर्जी से काम कर रही है और राज्य सरकार को उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का विरोध पूरे जोर-शोर से करेगी।पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता व पदाधिकारी लखनऊ पहुंचेंगे और पूरी ताकत से सकरार के विरुद्ध मुखर होकर खड़े होंगे। कांग्रेस झांसी मेडिकल कालेज में आग की घटना, महिलाओं के साथ हो रही संगीन घटनाओं, बढ़ते अपराध व हिंसा समेत अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी। मोना ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा हो रही है। यह सरकारी की नाकामी का परिणाम है।
]]>उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सर्वे के दौरान हुए बवाल को लेकर सरकार पर निशाना चाहते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संभल की घटना सरकार द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत कराई गई। जिस तरह से सर्वे करने गई टीम के साथ चल रहे लोग नारेबाजी करने के साथ-साथ गालियां दे रहे थे। इससे समझा जा सकता है कि यह पूरी घटना सुनियोजित है।
विधानसभा में हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस इस चुनाव में लड़ी नहीं थी पर जो भी कमियां रह गई हैं उसे आने वाले समय में दूर की जाएगी।
]]>
वाराणसी। वाराणसी में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय नामांकन करने पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया से कहा कि देश में महंगाई का राज हो गया। मैं साइकिल से इसलिए नामांकन करने पहुंचा हूं क्योंकि भीषण महंगाई में पूरा देश साइकिल पर चलने को मजबूर हो गया है।
कहा कि हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज का जवाब ये साइकिल होगी। साइकिल आम जनता का सम्मान है। उनको ये सम्मान देकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए यही सेलिब्रिटी हैं, इन्हीं के आशीर्वाद से मैं जनता की सेवा करूंगा।
एक सवाल के जवाब में कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है क्योंकि अक्षय तृतीया और परशुराम की जयंती है। हर सनातनी इस दिन का इंतजार करता है। इसलिए मैं आज नामांकन दाखिल करने आया हूं।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय शुक्रवार को नामांकन के लिए निकले। वह सुबह 6:30 बजे पैदल लोहटिया पर बड़ा गणेश के दर्शन और पूजन करने के लिए निकले। यहां से फिर बाबा काल भैरव के दर्शन किया और इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर सुबह 9 बजे बेनिया बाग में राजनारायण पार्क पहुंचे। यहां राजनारायण की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर साइकिल से नामांकन के लिए रवाना हुए।
सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला जगह-जगह तैनात रहा।