आज़मगढ़। सांसद रामजीलाल सुमन पर दिनांक- 27.4.2025 को जनपद-अलीगंज में करणी सेना द्वारा उनके काफिले पर प्राण घातक हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ आज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी। इस दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि योगी सरकार में निरंतर दलितों, पिछड़ों पर जुल्म अत्याचार बढ़ रहा है।यहां तक वरिष्ठ सांसद को भी अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
करणी सेना द्वारा सरेआम हथियारों का प्रदर्शन यहां तक की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व दलित सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं दलित नौजवानों को जय भीम का नारा लगाने पर नंगा करके चौराहे पर घसीट घसीट कर पीटा जा रहा है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।जाति विशेष के लोगों को योगी सरकार का संरक्षण मिल रहा है।जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं।
महामहिम राज्यपाल से मांग की गई कि मुख्यमंत्री को निर्देशित कर ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर से कठोर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन देने वालों में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव, पूर्व सांसद- नंदकिशोर यादव,सांसद- दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व एमएलसी- कमला प्रसाद यादव, विधायक- बेचईसरोज, जिला पंचायत- अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व एमएलसी- राकेश कुमार यादव गुड्डू, करुणाकांत मौर्य,रामप्यारे यादव,अजीत कुमार राव, मोहम्मद आरिफ खान, दुर्गेश यादव, बबीता चौहान, गौरव यादव रिंकू, संतोष कुमार गौतम, कमलेश यादव गायक, इं. लालचंद यादव, गौरव यादव मुबारकपुर,, इं. अभिषेक यादव, आनंद यादव, द्रौपदी पांडेय,अनीता चौधरी, आशीष यादव अतरौलिया, गोलू यादव,जीएस प्रियदर्शी, लालचंद मास्टर, प्रदीप यादव, सोहराब अहमद, डॉ अजय, रामप्रकाश राम, जगदीश यादव, वसीमुद्दीन अहमद, डॉ धनराज यादव,हरिश्चंद्र यादव, राजेश यादव गेलवारा ,प्रदीप यादव,शशि कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे।
आज़मगढ़। पहलगाम में मंगलवार को हुई आतंकवादी घटना को लेकर देश भर में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग इस बर्बर घटना के विरोध में लामबंद हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पहलगाम में आतंकी हमले की घटना को लेकर दुकानों को बंद रखकर लोगों ने जमकर विरोध जताया। पहलगाम की घटना के विरोध में लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए चौक और पुरानी कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुतले का दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने इस घटना का बदला लेने की मांग की। वहीं आतंकवादियों के खिलाफ बड़े अभियान चलाए जाने की बात कही।

बता दें कि आतंकवादियों की इस घटना में हिंदू पर्यटकों को चिन्हित कर उनको गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था। महिलाओं और बच्चों को इस संदेश के साथ छोड़ा गया था कि प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी दे देना। यह अपने आप में देश के विरुद्ध एक जंग का ऐलान था। इसके बाद से लोग घटना को लेकर आक्रोशित हैं। लोग मामले में ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहलगाम में हुई विभत्स घटना से आजमगढ़ का जन-जन आक्रोशित है और इसी के विरोध में शुक्रवार को आजमगढ़ के व्यापारियांं ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित जनता ने आतंकवाद को पोषित करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और पाकिस्तान का पुतला दहन कर अपनी भड़ास निकालकर एकजुटता का संदेश दिया।

प्रदर्शन और बंदी को सफल बनाने में शहर के पुरानी कोतवाली पर आर्यमगढ दुर्गा पूजा महासमिति, विहिप गोरक्षा विभाग, व्यापार मंडल, भाजपा समेत अनेकों संगठनों के लोग एकत्र हुए और सभी से बंदी का आह्वान की अपील किया और जनसमर्थन मांगा। इसके उपरांत पैदल मार्च करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। कार्यक्रम का नेतृत्व आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अरविन्द मोदनवाल और विहिप गोरक्षा विभाग के प्रान्त संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने किया।
प्रदर्शन करते हुए लोग हाथों में भगवा ध्वज और तिरंगा लेकर मातबरगंज शंकर जी की मूर्ति होते हुए मुख्य चौक पर आंतक का पर्याय बने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। पुरानी कोतवाली पर विरोध प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए आतंकी हमले कि निंदा की और सभी देशवासियों से एकजुट होने कि अपील किया।



कार्यक्रम में विशेष रूप से दीपक राय, अजय अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल दीनू, आर.पी. राय सोनू, चंदन सिंह, श्री कृष्ण सिंह किशन, पद्माकर लाल वर्मा, विनय गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र अग्रवाल, ऋत्विक जायसवाल, विनीत सिंह रिशु, गोविन्द दुबे, रविन्द्र पाण्डेय, राजेश गोंड, विवेक सिंह, अश्वनी मिश्रा, शशांक तिवारी, विकास वर्मा, संदीप सिंह समेत नगर के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, अमन गर्ग, सुधीर गुप्ता, विजय सोनकर, मिथुन निषाद, इंद्रजीत निषाद, उत्कर्ष सिंह, प्रशांत सिंह, अंकुर गुप्ता, अनिल सोनकर, सागर सेठ, जितेंद्र गुप्ता, अरविन्द वर्मा, संदरी सिंह, शौनक शाहू, संदीप सेठ, चंद्रकेश गोंड, गौतम बरनवाल, विमल निषाद, तुषार सेठ, तनिष्क, आकाश गुप्ता, विनायक, आशुतोष, हर्ष, मकरध्वज यादव, सूरज समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मऊ जिले के गन्ना विकास विभाग में प्रभारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत आजमगढ़ निवासी एक अधिकारी लालचंद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि आरोपी अधिकारी विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा करता है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणियाँ, हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध अशोभनीय बातें और सनातन धर्म का अपमान करने वाली पोस्ट शामिल हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि लालचंद की टिप्पणियों से न केवल हिन्दू समाज की धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा का भी अपमान हुआ है।
ज्ञापन के साथ 12 पन्नों के साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं, जिनमें संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य सामग्री शामिल है। भाजपा युवा मोर्चा ने मांग की है कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
मीडिया से बातचीत में चंद्रपाल सिंह ने कहा, “लालचंद ने नैतिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघते हुए हमारे हिन्दू देवी-देवताओं और मुख्यमंत्री पर अनर्गल टिप्पणियाँ की हैं। यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। यदि प्रशासन ने इस पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की, तो इससे सामाजिक और धार्मिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।”
ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।