आज़मगढ़। जिले के पवई थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दो दिन पूर्व वादिनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र दिय्य की उसकी पुत्री को विपक्षी सूरज पुत्र महेन्द्र द्वारा 28 अप्रैल की शाम को लेकर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने अपहृत पीड़िता को बरामद कर लिया। दौराने विवेचना पीड़िता के शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अवलोकन से पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम होने की स्थिति में धारा 137(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।
गुरुवार को उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम शहराजा थाना पवई आजमगढ़ को सुम्हाडीह बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने किशीरी का अपहरण करने युवक को 100 सैया अस्पताल के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दो अप्रैल को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि मेरी नाबालिग पुत्री को आरोपी आरिफ पुत्र सदरुद्दीन, निवासी सदर बाजार, वार्ड न0 5, नगर पंचायत अतरौलिया, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला – फुसला कर भगा ले गया है।
सोमवार को उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अभियुक्त आरिफ पुत्र सदरुद्दीन,निवासी सदर बाजार ,वार्ड न0 5, नगर पंचायत अतरौलिया ,थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ को सौ शैया अस्पताल अतरौलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
]]>