आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भागल जाने और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने सोफीपुर डोरा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़ित ने 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त बादल पुत्र किताबु निवासी ग्राम बढ़नपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बादल पुत्र किताबू निवासी गन्धुवई थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ को सोफीपुर डेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते 5 मार्च को वादी ने थाने में तहरीर दिया कि उसकी नाबालिग बहन को अज्ञात अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया। परिवारजनों द्वारा खोज बीन किया गया लेकिन नहीं मिली। जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के क्रम में पीड़िता के बरामदगी, बयान व अन्य साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1)BNS, 3/4(2) पास्को एक्ट व 3(2)V SC/ST ACT की बढोत्तरी किया गया और अभि0 राजू राजभर पुत्र निन्हकू राजभर निवासी नत्थुपुर थाना रानी की सरायं जनपद का नाम प्रकाश में आया।
सोमवार को उ0नि0 राजेश राय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजू राजभर पुत्र निन्हकू राजभर निवासी नत्थूपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ को बडागाँव पुलिया गंधुवई के पास से गिरफ्तार कर लिया।