आजमगढ़।जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नेहाल फैजुल्लाहपुर गांव का निवासी है। आरोपी ने 22 मई की शाम करीब आठ बजे शौच के लिए जा रहे किशोरी का मुंह दबाकर चकरोड पर पोखरी की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने । की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता के चाचा ने 24 मार्च को थाना गंभीरपुर में लिखित शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
]]>आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में करतालपुर तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर दरगाह का निवासी है। उक्त आरोपी के खिलाफ एक महिला ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। कुलदीप ने 19 मई को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर स्कूल से कार में होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
]]>आज़मगढ़। जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो को वायरल करने वाले आरोपित को मुम्बई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
25 दिसंबर 2024 को वादी मुकदमा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर दिये कि विपक्षी कैफ पुत्र ताहिर निवासी जमीन रसूलपुर थाना रौनापार जिला आजमगढ़ द्वारा वादी की नाबालिक लड़की के साथ दिनांक 26/7/2024 को छेडखानी करते हुऐ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है तथा अपने दोस्तो को वीडियो देकर वायरल कराया जा रहा है, उक्त वायरल वीडियो के सम्बन्ध में भी कैफ से पूछने पर गाली गलौज करते हुऐ जान से मारने की धमकी दे रहे है । पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया।
निरीक्षक अपराध अशोक कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु डीआईजी महोदय आजमगढ़ से अनुमति प्राप्त कर दिनांक 22.03.2025 को स्थान हाफिजनगर थाना भोइवाड़ा भिवंडी जनपद ठाणे (महाराष्ट्र) पहुँचकर अभि0 शेख मोहम्मद कैफ उपरोक्त को नियमानुसार दिनांक 23.03.2025 को गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 27.03.2025 तक का ट्राजिंट रिमाण्ड स्वीकृत होने पर आज़मगढ़ लाया गया।