आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाने को पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नीबी बुजुर्ग मोड से गिरफ्तार किया है।
बीते 5 सितंबर 2024 को थाना मुबारकपुर पर वादी मुकदमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा स्वयं की नाबालिग पुत्री के घर से बिना किसी को बताये कही चले जाने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना मुबारकपुर पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना के दौरान धारा 64/87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी एवं अभियुक्त बेचू गोड़ पुत्र जगदीश लाल गोड़ निवासी 86, बक्सीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर का नाम प्रकाश मे आया ।
रविवार को उ0नि0 गिरीश कुमार शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बेचू गोड़ पुत्र जगदीश लाल गोड़ निवासी 86, बक्सीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर को नीबी बुजुर्ग मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आज़मगढ़: जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने शौच करने गई किशोरी लो अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
26.7.2024 को आवेदिका थाना बिलरियागंज आजमगढ़ की उपस्थित थाना आकर प्रा0पत्र दिया कि वादिनी की नाबालिक पुत्री उम्र लगभग 14 वर्ष को शाम 7 बजे के आस -पास घर से शौच करने के लिये खेत सिवान की तरफ गयी थी कि विपक्षी किशन उर्फ रजनीश पुत्र त्रिभुवन राम सा0 पटवध कौतुक थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। बुधवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त किशन उर्फ रजनीश पुत्र त्रिभुवन राम निवासी पटवध कौतुक थाना बिलरियागंज को उसके के घर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
]]>हालांकि पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कार्रवाई का भरोसा देकर आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। अगले दिन पूरे गांव में इस घटना के बाबत चर्चा होती रही। महिलाएं, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग हर कोई उसकी करतूत पर थू-थू कर रहा था।
वहीं दूसरी ओर शब्बीर की पत्नी, बेटे व बेटी उसकी करतूत से शर्मिंदा होकर घर बंद कर कहीं चले गए थे। गांव निवासी आरोपित शब्बीर की उम्र करीब 52 वर्ष के आसपास है। घर में उसके दो पुत्र, एक पुत्री व पत्नी हैं। घर से करीब आठ सौ मीटर दूर आरोपित बर्तन की दुकान चलाता है।
ग्रामीणों के अनुसार दुकान में आने-जाने वाली महिलाओं व युवतियों को बेटी-बहन कहकर हमेशा गंदी निगाह रखता था। उम्र में ज्यादा होने के चलते महिलाएं व युवतियां उसकी हरकतों को नजअंदाज कर देती थीं। उन्हें क्या पता था कि आरोपित एक दिन ऐसी हरकत कर जाएगा, जिसकी वजह से पूरे गांव को शर्मिंदा होना पड़ेगा।
वहीं शब्बीर की इन हरकतों से मुस्लिम समुदाय के लोग भी दंग थे। गांव के बुजुर्ग व बच्चों से उसके बारे में पूछने पर गाली देते हुए निकल जा रहे थे।
दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी को सकुशल देखकर मां की ममता जाग गई। वह सब कुछ छोड़कर अपनी लाडली को गले से लगाकर खूब रोई। आंसू बंद हुए तो आरोपित पर गुस्से से भड़क गई। खरी-खोटी सुनाने के बाद उसके कर्मों की सजा भगवान को देने की बात कहकर घर लौट गई।
]]>