आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है। पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। अमित शाह ने कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे। गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में श्रीनगर पहुंचें हैं। यहां गृह मंत्री सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे।
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ श्रीनगर में स्थानीय लोगों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया मक्का मार्केट के महासचिव फैयाज अहमद भट्ट ने कहा कि हम इस हमले की निंदा करते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक करने के लिए श्रीनगर पहुंचे। हवाई अड्डे पर सीएम उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।
]]>बिल पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वक्फ बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। विपक्ष पार्टियां अल्पसंथख्यकों का डरा रही है। वक्फ परिषद और वक्फ बोर्ड साल 1995 से चल रहा है। सरकारी संपत्ति का दान नहीं किया जा सकता। अपनी संपत्ति का ही दान किया जा सकता है। बिल धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।अमित शाह ने आगे कहा कि वक्फ की संपत्ति और रखाव के लिए यह बिल लाया गया है। हम चाहते हैं कि वक्फ का पैसे मुसलमान के विकास के लिए खर्च हो। दिल्ली में रेलवे की जमीन वक्फ को दे दी गई। मंदिरों की जमीन वक्फ को दे दी गई। प्रयागराज स्थित आजाद पार्क की जमीन वक्फ को दे दी गई। मुस्लिम समझ जाएंगे कि बिल उनके पक्ष में हैं।
वक्फ एक कानून, स्वीकार करना होगा-अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह वक्फ पर प्रस्तावित कानून नहीं मानने की धमकी दे रहा, लेकिन यह संसद द्वारा पारित किया गया कानून होगा और इसे सभी को स्वीकार करना पड़ेगा। शाह ने स्पष्ट किया कि इसके कानून का रूप लेने के बाद इसे पूर्व प्रभाव से लागू नहीं किया जाएगा, जबकि (विपक्ष द्वारा) मुस्लिम भाइयों को इस बहाने डराया जा रहा है। शाह ने कहा, “यह पैसा जो चोरी होता है, उसे पकड़ने का काम वक्फ बोर्ड करेगा।” उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज्य में (वक्फ की जमीन के लिए) जो मिलीभगत चल रह रही है वह अब नहीं चलेगी।
]]>संगम तट पर बाबा रामदेव और सीएम योगी ने मिलकर योग मुद्रा का प्रदर्शन किया। सीएम योगी और बाबा रामदेव की जुगलबंदी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
महाकुंभ में स्नान से पहले अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ”महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।”
]]>गृहमंत्री संगम स्नान एवं पूजन के साथ अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह सभी शंकराचार्य से मिलेंगे। इनके अलावा शरणानंदजी महाराज, गोविंद गिरि महाराज तथा अन्य संतों से भेंट करेंगे। जगन्नाथ ट्रस्ट शिविर में संतों संग वह भोजन करेंगे। शाम को करीब 6:50 बजे वह बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।
अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर महाकुंभ जाने की दी जानकारी
अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सनातन धर्म का महाकुंभ, जो पूरी दुनिया को समानता और सद्भाव का संदेश देता है, न केवल एक तीर्थ स्थल है, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। मैं कल प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाने और पूजा करने तथा पूज्य संतों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।’
कई संतों से मिलेंगे गृह मंत्री शाह
महाकुंभ मेले में गृह मंत्री शाह के पुरी के शंकराचार्य और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने की उम्मीद है। महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।
आज़मगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। आजमगढ़ में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर पुलिस टीम निगरानी कर रही है।
जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले राम प्रसाद नाम के एक युवक ने ‘आरके भारती आजमगढ़’ के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई है। उसके द्वारा अपनी आईडी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की गई है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश के लिए दो टीम गठित की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
एसपी आरए चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस निगरानी कर रही है। इसके लिए सभी थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, जो सोशल मीडिया को 24 घंटे चेक कर रही हैं।
]]>
दिल्ली। केद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता अमित शाह के फेक वीडियो को वायरल करने के मामले में ताबतोड़ कार्रवाई की जा रही है.। गुजरात के पालनपुर के पास से सतीश वर्सोला नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
वह कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी का पीए है। वहीं, आरबी बारिया को लिमखेड़ा से गिरफ्तार किया गया । वह आम आदमी पार्टी के दाहोद जिला अध्यक्ष हैं। वीडियो को एक राजनीतिक ग्रुप में वायरल किया गया था।
कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी का कहा, ‘मैं अपने जीवन में कभी भी फर्जी वीडियो या फर्जी प्रचार का समर्थक नहीं हो सकता। मैं ऐसे सभी कार्यों की निंदा करता हूं… लेकिन चुनाव के दौरान किसी को भी चुनिंदा रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए…सतीश मेरे भाई की तरह हैं और मैं मुझे उसके जैसा दोस्त होने पर गर्व है, लेकिन वह ऐसा व्यक्ति नहीं है जो जानबूझकर बुरे इरादों के साथ कुछ भी करता हो. मैं उसे 6 साल से करीब से जानता हूं.’
वहीं, दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी तलब किया है. कांग्रेस नेता को 1 मई को दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट (साइबर यूनिट) के सामने अपने मोबाइल फोन के साथ पेश होने के लिए कहा गया है. उनसे मामले की आगे की जांच के लिए फोन सहित अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करने की अपील की गई है। असम पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और 2 मोबाइल फोन के साथ एक लैपटॉप जब्त किया है. शख्स का नाम रीतॉम सिंह है।
बीजेपी ने की चुनाव आयोग से शिकायत
बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने चुनाव प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए अमित शाह का एक फेक वीडियो वायरल किया है। बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी सहित बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि कांग्रेस एक फर्जी और छेड़छाड़ किए गए वीडियो के माध्यम से पूरी चुनाव प्रक्रिया को पटरी से उतारना चाहती है।
मुंबई में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, मुंबई पुलिस ने फर्जी वीडियो साझा करने के आरोप में महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल और 16 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला सोमवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स साइबर पुलिस स्टेशन में मुंबई बीजेपी पदाधिकारी प्रतीक कार्पे द्वारा दायर एक शिकायत पर दर्ज किया गया।
वीडियो में क्या किया गया वायरल?
बीजेपी के मुताबिक, यह फुटेज तेलंगाना में 2023 के भाषण का था, जहां गृह मंत्री ने राज्य में मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत ‘असंवैधानिक’ आरक्षण के बारे में बात की थी। हाल ही में गृह मंत्री का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, जिसमें उन्हें एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण खत्म करने का वादा करते हुए दिखाया गया था। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया हैंडल ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि बीजेपी आरक्षण खत्म करने की तैयारी कर रही है। इस वीडियो के संबंध में एक शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी।
]]>