प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को नगर के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सेवा न्यास एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने शिरकत की और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वदेशी की सोच बदली है। पहले स्वदेशी की बात करने में लोगों को संकोच होता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी पर गर्व किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि देशवासी स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें तो दुनिया की कोई ताकत भारत को पीछे नहीं रख सकती।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने गरीबों के खिलाफ जंग जीतते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में आज़मगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य बन चुका है, जहां हर मंडल में कम से कम एक विश्वविद्यालय और हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की दिशा में ठोस काम हुआ है।
उन्होंने ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में आर्थिक क्रांति आई है, लेकिन लक्ष्य यहीं तक सीमित नहीं है। गांवों के विकास से ही शहर, जनपद और प्रदेश का विकास संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 वर्षों के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज़ गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले देश हताशा, निराशा, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में फंसा हुआ था, लेकिन आज भारत संभावनाओं का देश बन चुका है। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत अपनी विरासत पर गर्व कर रहा है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और इसमें उत्तर प्रदेश की भी अहम भूमिका है।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में अब केवल 21 वर्ष शेष हैं। युवाओं को आगे बढ़ना होगा, सरकार, समाज और संगठन उनके साथ हैं। कोई भी लक्ष्य हासिल करने में उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर सहजानंद राय, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती (राजगुरु मठ पीठाधीश्वर, काशी) सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
]]>पुलिस लाइन पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री सीधे हरिऔध कला भवन गए। यहां ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सेवा न्यास एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने शिरकत की और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे राम-जानकी मैदान, शाहगढ़ पहुंचेंगे, जहां ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 3:10 बजे वे पुनः पुलिस लाइन पहुंचेंगे।
उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद रहा। सिधारी से लेकर कचहरी और कलेक्ट्रेट तक सड़क व सड़क किनारे साफ-सफाई कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया तथा चौराहों व प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इसके उपरांत वे सठियांव विकास खंड क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार स्थित राम-जानकी मैदान के पास जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उपमुख्यमंत्री कार से वापस पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर पुलिस लाइन हैलीपैड, विकास भवन, कलक्ट्रेट, शाहगढ़ बाजार, राम-जानकी मैदान और जूनियर हाईस्कूल परिसर में व्यापक साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके लिए ग्राम पंचायतों के करीब डेढ़ सौ सफाई कर्मियों को लगाया गया है।
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, डीपीआरओ पवन कुमार और खंड विकास अधिकारी सठियांव हरिमोहन सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर स्टेज निर्माण, जनसभा की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
‘सपा का फर्जी पीडीए उपचुनाव में धराशायी’
केशव मौर्य ने सपा के नारे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘‘सपा का फर्जी पीडीए (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशायी। नौ सीट पर जीत का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे।” उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा 2019 में बसपा (बहुजन समाज पार्टी), 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, परंतु जनता ने सपा को सिरे से नकार दिया। मौर्य ने करहल और सीसामऊ में भी भविष्य में जीत हासिल का दावा करते हुए कहा, ‘‘करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ भी ढहेंगे और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा।”
‘अखिलेश जी, 2027 तो छोड़िए, 2047 तक इंतजार कीजिए’
डिप्टी सीएम ने कहा, ‘‘2027 में हम 2017 दोहराएंगे और एक बार फिर 300 पार के लक्ष्य के साथ नयी इबारत लिखेंगे। एक हैं तो ‘सेफ’ हैं! मोदी जी के नेतृत्व में देश भी ‘सेफ’ (सुरक्षित), विकास भी ‘सेफ’।” मौर्य ने कहा, ‘‘अखिलेश जी, 2027 तो छोड़िए, 2047 तक इंतजार कीजिए, फिर भी सपा के सत्ता में आने की उम्मीद नहीं।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान दावा किया था कि सपा सभी नौ सीट जीतेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
लखनऊ। शाहजहांपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज में विपक्षी गठबंधन में शामिल सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने न आने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव माफिया मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए। उन्होंने कहा कि सपा अपराध और भ्रष्टाचार पैदा करने की फैक्टरी है, जबकि हमने फैक्टरियां लगाकर युवाओं को रोजगार दिए।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आए उपमुख्यमंत्री ने मंच पर आने के बाद हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीति बांटकर राज करने की है। सपा समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई तो कुछ लोगों को टिकट देकर हमारे परिवार को बांटने की कोशिश की है।
सदन के अंदर नोकझोंक का जिक्र करते हुए केशव ने कहा कि अखिलेश यादव के अंदर जहर भरा है। वह अपना आपा खो बैठे। मेरे पिता के बारे में अपशब्द कहे, लेकिन हमने अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने जनता से सवाल किया कि मेरे अपमान और गाली को बदला भाजपा को वोट देकर लेना है।
‘आईसीयू में है बसपा, कांग्रेस और सपा’
केशव प्रसाद ने आगे कहा कि सपा अपराधियों, गुंडा, दंगाइयों और भ्रष्टाचार को पैदा करने की फैक्टरी है। वह ऐसी फैक्टरी चलाते हैं, जहां कट्टा और बम बनाने का काम होता है, जबकि भाजपा बड़ी फैक्टरी लगाकर रोजगार देती है। बसपा, कांग्रेस और सपा आईसीयू में पड़े हैं। इन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ और कांग्रेस कालियानाथ है। ये तीनों प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटाने का सपना देख रहे हैं। सपने में देख रहे कि तोड़फोड़ कर सरकार बना लेंगे तो राममंदिर की जमीन पर बाबरी मस्जिद बना देंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सपा ने निमंत्रण ठुकरा दिया। किसी ने राम को काल्पनिक बताया तो किसी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। जो प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा सकते हैं, वे मुस्लिम तुष्टीकरण कर अपनी पार्टी का नाम मुस्लिम लीग रख लें। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, सुरेश राणा, एमएलसी सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वोटरों को समझाया, बहकाने आएंगे लोग
केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधियों पर तंज कसने के साथ ही वोटरों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले लोग बहकाने व समझाने आएंगे। कहेंगे केशव मौर्य को सम्मान नहीं मिला। किसान का बेटा उपमुख्यमंत्री बना। यह सम्मान कम नहीं है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुष्टिकरण के युग को खत्म कर दिया है। देश के 80 करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के राशन दिया जा रहा है। मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की भी गारंटी है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए केशव ने कहा कि उनको सनातन से नफरत है। लोकसभा चुनाव में सपा यूपी में पूरी तरह साफ हो जाएगी। सभी को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपना भविष्य दिख रहा है। भाजपा यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। उनका भ्रष्टाचार और अपराधियों से नाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को अकेले 370 से अधिक सीटें प्राप्त होंगी और गठबंधन 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। लोकसभा चुनाव के लिए हम 2022 से ही तैयारी कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश के 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। 52 करोड़ खातों में 34 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पहुंच चुकी है।
]]>