आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक युवक के खाते से कटे ₹40,108 रुपये पुलिस की तत्परता से वापस कराए गए। साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।
शहर कोतवाली के मिल्लतनगर निवासी मोहम्मद फहीम के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ₹40,108 रुपये बिना जानकारी के निकाल लिए गए थे। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क टीम सक्रिय हुई और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की।
इस कार्रवाई में उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम, का0 नीरज कुमार व का0 अभय सिंह की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
आज़मगढ़। जमीन की दोहरी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक ही जमीन को दो लोगों के नाम रजिस्ट्री करने का आरोप है, जिससे पीड़ित को आर्थिक व कानूनी नुकसान उठाना पड़ा।
वादी श्रीचन्द पाल पुत्र मनिराम पाल, निवासी ग्राम बैठोली, पोस्ट शाहगढ़, जनपद आज़मगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया था। वादी के अनुसार चार मार्च को अतवारू राजभर पुत्र किशोरी राजभर, निवासी ग्राम बेलहरा, पोस्ट सठियांव, जनपद आज़मगढ़ ने अपनी 3 बिस्सा 7 कड़ी भूमि की रजिस्ट्री वादी के पक्ष में की थी, जिस पर वादी का कब्जा भी हो गया था।
बाद में यह तथ्य सामने आया कि उक्त भूमि की रजिस्ट्री पूर्व में ही राधिका पत्नी रामबदन यादव के नाम की जा चुकी थी, जिसकी जानकारी वादी को नहीं दी गई। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अतवारू राजभर को खोजिया चट्टी बेलहरा तिराहा, थाना मुबारकपुर क्षेत्र से शाम को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ में वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त सौरभ चौहान पुत्र रामाश्रय चौहान, निवासी दुल्लहपुर थाना बड़ागांव जनपद गाजीपुर ने वादिनी की नातिन को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद अभियुक्त ने घरवालों को बताने पर गाली-गलौज और जान-माल की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को निरीक्षक रफी आलम द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सौरभ चौहान को ग्राम बद्दोपुर से दोपहर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में चालान कर दिया गया।
जनपद के ध्यान ब्रह्मौली गांव, थाना जीयनपुर निवासी पूजा राय पत्नी कमलेश राय ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका पुत्र उज्जवल राय बीते 16 जुलाई की शाम करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका, जिस पर कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी के नमोघाट क्षेत्र में छापेमारी की, जहां एक लड़का लोगों को चंदन लगाता हुआ मिला। पहचान के बाद वह गुमशुदा बालक उज्जवल राय निकला। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की तत्परता से बालक सुरक्षित मिल गया।
]]>आजमगढ़। दिवाली पर्व के मौके पर शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विशेष कार्रवाई करते हुए शहर के बीहरी जी मंदिर के पास एक घर में छापा मारकर अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने घर से 13 कार्टून यानी करीब दो क्विंटल 90 किलो पटाखे बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। शहर के बीचो-बीच, घनी आबादी वाले इलाके में इतनी मात्रा में पटाखों का भंडारण होना बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि फरास टोला मोहल्ला घनी आबादी वाला क्षेत्र है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ले के निवासी विशाल गुप्ता अपने घर में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और घर से दो क्विंटल 90 किग्रा पटाखे बरामद किए। इस मामले में विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है और उससे अभी पूछताछ जारी है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि अवैध पटाखों के निर्माण व भंडारण के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। उस अभियान में शहर के विशाल गुप्ता के घर से भारी मात्रा में पटाखा बरामद हुआ है जिसकी कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है जिसमें मई माह में युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया था।
वादी योगेश कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय हरिनारायण तिवारी निवासी मोहल्ला कुर्मीटोला थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बीते 11 मई की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश के चलते निखिल सिंह पुत्र विनायक सिंह निवासी कालीचौरा थाना कोतवाली, उत्कर्ष सिंह पुत्र अज्ञात, आकाश सिंह उर्फ दाऊ तथा निर्भय सिंह (सभी पता अज्ञात) स्कॉर्पियो वाहन से उनके पुत्र देवाशिष तिवारी का पीछा कर रहे थे।
कोट मोहल्ला से कुछ दूरी पर अभियुक्तगणों ने देवाशिष को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तीन–चार फायर किए। गनीमत रही कि देवाशिष तिवारी बाल-बाल बच गए और भागकर अपनी जान बचाई। वादी ने यह भी बताया था कि इससे पहले भी इन्हीं अभियुक्तों ने थाना गोमतीनगर, जनपद लखनऊ क्षेत्र में उसके पुत्र की पिटाई की थी, जिसके संबंध में वहां पहले से मुकदमा पंजीकृत है।
बीती रात को चौकी प्रभारी पहाड़पुर उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ दाऊ नालाधर्मू के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में ले लिया। अभियुक्त की पहचान आकाश सिंह उर्फ दाऊ पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई।
]]>