मृतकों में आर्टिगा सवार पवन कुमार मेहता (39 वर्ष) निवासी लखीसराय, बिहार तथा ट्रेलर चालक (अज्ञात) शामिल हैं। घायलों की पहचान प्रभात कुमार मेहता (37 वर्ष), विमला कुमार (65 वर्ष), कुमार रमन (45 वर्ष), कुमारी बविता (55 वर्ष) और रूपा मेहता (49 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार के लखीसराय जिले के निवासी हैं और आर्टिगा कार से बरेली जा रहे थे। घने कोहरे और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
आज़मगढ़। जिले में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने जनपद के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, मान्यता प्राप्त मदरसा और सहायता प्राप्त विद्यालयों का नियमित समय प्रातः 9.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्धारित था।
लेकिन, ठंड और कोहरे को देखते हुए, जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार सभी विद्यालय अब प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक खुलेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
आजमगढ़। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर अब सड़क यातायात पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह बिलरियागंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर पेटवध गांव निवासी नंदलाल राम कार लेकर जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उस समय क्षेत्र में कोहरा काफी घना था, इसके बावजूद कार की गति अपेक्षाकृत तेज थी। जैसे ही कार सेठारी गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में कार चालक नंदलाल राम को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने प्राथमिक सहायता दी। राहत की बात यह रही कि किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार शहर कोतवाली क्षेत्र के हिरापट्टी निवासी युवराज सिंह की है।
]]>शनिवार को पछुआ की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। इसके कारण कोहरे के घनत्व में कमी आई है। वहीं, तराई समेत कई जिलों में रात में घने कोहरे व पछुआ की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बदले हुए मौसम के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिन में तपिश भरी धूप खिलने से लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से प्रदेश में कोहरे का असर कम होगा। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे की मौजूदगी के साथ ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलेगी और मौसम लगभग स्थिर रहेगा।
]]>तराई के सात जिलों में अत्यधिक कोहरे के ऑरेंज अलर्ट के साथ ही प्रदेश के 40 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। मंगलवार को यूपी के कुछ तराई जिलों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी दिखी। वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। बुधवार से हवा की रफ्तार घटेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 व 23 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में।
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर समेत 40 जिलों में घना कोहरा छाएगा।
]]>इधर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बलिया आदि में मंगलवार को कोहरे की घनी चादर की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इटावा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। वहीं बुधवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ पछुआ हवा अभी ठंड का अहसास कराती रहेगी।
बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं , जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।
]]>