आजमगढ़ । जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के सिरिही (दुबौली) गांव में शनिवार देर रात खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरिही गांव में दो पट्टीदारों के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार की रात करीब 10 बजे कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया गया। इस हमले में जितेंद्र चौहान (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
]]>आजमगढ़ । जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसमें एक पक्ष से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है , वही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी केदार सिंह का रामप्यारे सिंह से जमीनी विवाद था। बताया जा रहा है बुधवार को खेत मे लोहे का एंगल लगाने की बात को लेकर
निखिल, रामप्यारे, कृष्णा आदि ने विवाद शुरू किया। और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी -डंडे से चलने लगे। इस मारपीट में विजय सिंह और उनकी माँ विमला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुबारकपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुबारकपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से मां बेटा घायल हुए हैं। उनकी ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
]]>आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरिया में मतदान द्वारा कोटेदार के चुनाव के संपन्न होते ही बवाल हो गया। जम कर चले लाठी-डंडे में दर्जनों लोग घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ग्राम सभा बड़हरिया में कोटा का चुनाव था. जिसमें ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी और एसडीएम निजामाबाद, एसओ निजामाबाद, चौकी इंचार्ज फरिहा सहित सभी लोग मौके पर उपस्थित रहे। दो प्रत्याशियों के बीच वोटिंग आधार कार्ड दिखाते हुए हाथ उठाने की प्रक्रिया से हुई। जिसमें अनीता यादव पत्नी कमलेश यादव को 406 लोगों का समर्थन मिला। वहीं विपक्षी राकेश यादव को 338 वोट मिले। करवाई पूरा होने के बाद जीत की घोषणा हो गई। इसके बाद एसडीएम अतुल कुमार गुप्ता मौके से चले भी गए। पुलिस प्रशासन ने सबको मौके से हटाया। जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थक अपने लोगों को घर के लिए ले जा रहे थे की बीच में घात लगाए कुछ लोगों द्वारा लाठी डंडा से हमला कर दिया गया। जिसमें नौ लोग घायल हो गये, घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी ब्लॉक मिजार्पुर पर मेडिकल मुआयना के लिए पहुंचे, स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर एडिशनल एसपी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। निजामाबाद थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलती है तो मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट: एसपी त्रिपाठी/अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव में चार दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों में हुए खूनी सर्घष में ं भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें भाई-बहन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के रहने वाले निवासी संतराम पाण्डेय का अपने पट्टीदार सुग्रीव पांडेय से जमीन का विवाद था। संतराम पांडेय ने आरोप लगाया कि एक नवम्बर को रात करीब आठ बजे उनके पुत्र अभियान पांडेय से उनके पट्टीदार सुग्रीव से कहा सुनी हो गई। इसी बात को लेकर सुग्रीव पांडेय, हनुमान, पांडेय, अनिल पांडेय और राम भुवन उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुये उनको व उनके भतीजे अवध बिहारी पाण्डेय व भतीजी मनीषा पाण्डेय को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान सुग्रीव पांडेय ने अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर आये और बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मारपीट में बुरी तरह से घायल संतराम की भतीजी व भतीजे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों सुग्रीव, अंगद, हनुमान,अनिल व रामभुव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वही एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर कुशमहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल थे उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आयेगें उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
]]>
आजमगढ़। जिले के तहबरपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात डीजे संचालकों व बारातियों में पसंदीदा गाना बजाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई तो कई अन्य घायल हो गए। रानी की सराय के सोनवारा से बारात तहबरपुर के भुईधरपुर दलित बस्ती में गई थी। पुलिस एक को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रानी की सराय के सोनवारा से एक बारात शुक्रवार को तहबरपुर के भुईधरपुर दलित बस्ती में गई थी। डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को ले कर कुछ बारातियों का डीजे वाले से विवाद हो गया। बाराती व घराती पक्ष के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इसके बाद डीजे संचालक अपना डीजे लदा वाहन ले कर मौके से भाग निकला। डीजे वाला तहबरपुर बाजार में पहुच कर अपना गाड़ी रोक दिया। इसी बीच दो से तीन बाइक सवार आधा दर्जन बाराती भी लाठी डंडे के साथ पीछा करते हुए तहबरपुर बाजार पहुच गए और डीजे वालो पर हमला बोल दिया। दोनो पक्षों में जम कर मारपीट हुई। जिसमें बाराती प्रदीप 32 की मौके पर ही मौत हो गई। वही कई घायल हो गए। सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस के साथ ही एएसपी ग्रामीण व सीओ मौके पर पहुच गए। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक को हिरासत में ले कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।