आज़मगढ़। जिले केअहरौला थाना क्षेत्र के डाही बढ़यापार गांव में बुधवार को पीओपी कारीगर ने घर के पीछे शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची अहरौला थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।
पिता तिलक निषाद के मुताबिक डाही बढयापार गांव निवासी श्रीकृष्णा (26) चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई की कोरोना काल में ही मौत हो गई थी। तीन भाई अलग-अलग जनपदों में पीओपी का काम करते थे। श्रीकृष्णा वाराणसी में रह कर पीओपी का काम करता था। बीते मंगलवार को रात में ही घर आया था।
सुबह नौ बजे श्रीकृष्णा के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। श्रीकृष्णा अविवाहित था। खुदकुशी का कोई कारण सामने नहीं आया है। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
]]>आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 5, गांधी नगर (गड़हिया) दलित बस्ती में बुधवार की रात प्लंबर मैकेनिक डब्लू राम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मुताबिक स्थानीय कस्बा निवासी डब्लू राम बुधवार की रात घर पर मौजूद थे। किसी बात से क्षुब्ध होकर डब्लू राम ने घर में चुल्ले के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो वह डब्लू को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। मृतक डब्लू राम पांच बच्चों का पिता था, जिसमें चार बेटियां और एक बेटा है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था और आर्थिक रूप से कमजोर दलित परिवार से ताल्लुक रखता था। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
]]>आज़मगढ़।जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर गांव में मंगलवार रात 25 वर्षीय संजीव राय उर्फ राजन राय ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की वजह का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मऊ कुतुबपुर गांव निवासी संजीव राय उर्फ राजन राय ने मंगलवार की रात करीब 8 बजे साधन सहकारी समिति के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संजीव की पत्नी और छोटा बच्चा भी उसी कमरे में रहते थे, जहां यह घटना हुई। संजीव के पिता साधन सहकारी समिति में चौकीदार थे।
उनकी कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। संजीव अपनी मां के साथ रहा रहा था, क्योंकि गांव में उनका कोई निजी मकान नहीं था।
संजीव अपनी मां का इकलौता बेटा था। उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। इस घटना ने उनकी मां, पत्नी को सदमे में डाल दिया है। गांव वालों के अनुसार, संजीव परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ अकेले उठा रहा था।
सूचना मिलते ही रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए आजमगढ़ मर्चरी हाउस भेज दिया।
रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
]]>जानकारी के अनुसार पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी किया था। मृतक की पहली पत्नी के बच्चों अपने पुश्तैनी मकान भूलीपुर में रहते है जबकि श्याम कुमार अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ कस्बा के सैदपुर मोहल्ला में किराया के मकान में रहते थे। बुधवार की रात किसी बात को लेकर वह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आशंका होने पर उनकी पत्नी ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। उसने शोर मचाया आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और रात में ही पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया।घटना के संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि सैदपुर मोहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाई जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।
]]>