बीती की रात लगभग 07:30 बजे ग्राम घनघटा में बच्चों के खेल के दौरान रमेश उर्फ़ गोली पुत्र फिरतू ने वादीनी प्रेमकला पत्नी स्व. पिन्टू राजभर के ससुर चन्द्रभान पुत्र स्व. विश्वेश्वर को धक्का दे दिया। इसके परिणामस्वरूप वह घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में वादीनी की तहरीर पर थाना अतरौलिया पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस उपनिरीक्षक रामनिहाल वर्मा मय टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रमेश उर्फ़ गोली को ग्राम केशवपुर के पास मोहननगर बाजार से मंगलवार को सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
]]>