सोमवार को जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन परिसर स्थित ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को बैज लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात तथा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बताया गया कि पुलिस कर्मियों को खेलों के प्रति जागरूक करने एवं उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में जनपद के सभी सर्किल की टीमें, पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन की टीमों सहित कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
]]>सोमवार को जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन परिसर स्थित ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को बैज लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात तथा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बताया गया कि पुलिस कर्मियों को खेलों के प्रति जागरूक करने एवं उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में जनपद के सभी सर्किल की टीमें, पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन की टीमों सहित कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
]]>अतरौलिया/आज़मगढ़। स्थानीय ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक जितेंद्र सिंह ‘गुड्डू’ रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया, जिसके बाद खेल मैदान में फीता काटकर परेड के साथ स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत की गई। एक सप्ताह तक चलने वाली इस वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में चेस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जंबलिंग, थ्रो, शॉटपुट, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जनपद, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाता है।
पहले दिन के परिणाम में विजेताओं ने जीता सबका मन।
100 मीटर दौड़ में—
जूनियर बालक वर्ग: जुपिटर हाउस के आलोक शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता।
सीनियर बालक वर्ग: नेपच्यून हाउस के ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह गोल्ड मेडल के विजेता रहे।
जूनियर बालिका वर्ग: नेपच्यून हाउस की शैली सोनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
सीनियर बालिका वर्ग: सैटर्न हाउस की श्रेया ने गोल्ड मेडल जीता।
200 मीटर दौड़ में—
जूनियर बालक वर्ग: नेपच्यून के अभिनव मौर्य स्वर्ण पदक विजेता रहे। सीनियर बालक वर्ग: जुपिटर हाउस के आदित्य यादव ने गोल्ड मेडल जीता।
सीनियर बालिका वर्ग: जुपिटर की अन्वेषी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग: यूरेनस की कुमारी अनुष्का ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
800 मीटर दौड़ में—
सीनियर बालक वर्ग: जुपिटर हाउस के संकल्प सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ‘गुड्डू’ ने कहा कि ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल हर वर्ष की तरह इस बार भी शानदार स्पोर्ट्स मीट का आयोजन कर रहा है। “बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज का खेल माहौल हमें हमारे समय की याद दिलाता है। तब इतनी व्यवस्थाएं नहीं थीं, जबकि आज बच्चे आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं,”। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट एक सप्ताह तक चलने वाला व्यापक आयोजन है जिसमें चार हाउस—जुपिटर, सैटर्न, यूरेनस और नेपच्यून—बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हर वर्ष इनके नए कैप्टन चुने जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स टीचर संतोष की मेहनत से विद्यालय के कई विद्यार्थी प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नफीस अहमद ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रहलाद यादव, प्रबंधक, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारीपूर्वक प्रयास करने और पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी भाग लेने की प्रेरणा दी। सभी प्रतिभागियों को 2026 के विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में अधिकतम सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र और विशेष उपहार से सम्मानित किया गया। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रूपाली यादव प्रथम, कुमकुम द्वितीय और शादियां बानो तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आयुष यादव प्रथम, अभिषेक सोनकर द्वितीय और आदर्श राजभर तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में ज्योति यादव प्रथम, प्रिया द्वितीय और प्रतिग्या तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में आकाश यादव प्रथम, सोहित सोनकर द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग की विजेता टीम रैनापार और उप-विजेता टीम शिवपुर रही। बालिका वर्ग में टीम मुनेश्वर विजेता और टीम बिलरियागंज उप-विजेता रही।
]]>आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ की कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। पुरुष प्रतियोगिता में टीम ने उत्कल विश्वविद्यालय, उड़ीसा को 64-23 के भारी अंतर से हराया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के बाद विश्वविद्यालय परिसर में मिली इस खुशखबरी ने सभी को उत्साहित कर दिया। कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कुलपति प्रो. संजीव कुमार के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता की सराहना की। परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार और सहायक कुल सचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों के परिश्रम और विश्वविद्यालय की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने के प्रयास की प्रशंसा की।
क्रीड़ा सचिव प्रो. प्रशांत राय ने बताया कि टीम ने एकाग्रचित और समर्पित प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषकर कुलपति प्रो. संजीव कुमार, का आभार व्यक्त किया जिन्होंने संसाधन उपलब्ध कराते हुए कबड्डी टीम को प्रतियोगिता में भेजने का निर्णय लिया। कुलपति ने इसे टीम भावना की जीत बताया और छात्रों एवं टीम के प्रशिक्षकों को बधाई दी।
कबड्डी टीम के चयन और प्रशिक्षण में प्रो. अभिमन्यु यादव, प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, प्रो. अफसर अली, प्राचार्य परिषद अध्यक्ष प्रो. विजय राय, प्रो. संत कुमार यादव, प्रो. जय सिंह, प्रो. गीता सिंह, प्रो. मदन मोहन पांडे, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. देवेंद्र पांडे, डॉ. जयप्रकाश यादव एवं अन्य गैर-शिक्षक कर्मचारी शामिल थे। कुलपति के सहायक भूपेंद्र पांडे और विपिन शर्मा ने भी टीम के मार्गदर्शन में सहयोग दिया।
क्रीड़ा सचिव ने छात्रों को बधाई देते हुए उनकी और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि न केवल खेल में बल्कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय पहचान को भी मजबूती प्रदान करती है।
]]>