आजमगढ़। जिले में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्भीरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी रिवाल्वर और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में सोमवार को उ0नि0 योगेश कुमार सरोज मय हमराह का0 संदीप सरोज मुहम्मदपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज असलहा एवं कारतूस लेकर मुहम्मदपुर भीटीया मोड़ पर खड़ा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त नन्हे कंकाली उर्फ इरशाद पुत्र जलील निवासी मुहम्मदपुर भीटीया, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को हिरासत में लिया।
तलाशी में उसके पास से देशी रिवाल्वर तथा एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज है ।
]]>बीते 23 अक्टूबर को थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के ग्राम लहबरिया स्थित एक प्लांट से सात लोहे की डाई, एक इन्वर्टर बैटरी एवं हैंड पाइप चोरी कर लिये जाने के संबंध में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था।
थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सिन्धीलाल सोनकर मय टीम द्वारा की गई कार्रवाई के क्रम में आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर लड्डन पुत्र हैदर व वारीश पुत्र महादली दोनों निवासी ग्राम दुर्गापुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को लहबरिया मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें एमरान टाल ट्यूबलर बैटरी, जेड सीरिज इन्वर्टर, कॉपर क्वायल, फ्रिज कम्प्रेसर आदि सामान एवं ₹5000 नगद बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा इससे पूर्व थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की चोरी की थी।
]]>