आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 53.2 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 26.5 लाख रुपये है और तस्करी में प्रयुक्त एक मैजिक वाहन बरामद किया।
जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 30 मई 2025 की रात मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने मुबारकपुर तिराहे पर एक संदिग्ध मैजिक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में कोरियर के सामान में छिपाकर रखा गया 53.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के बाद वाहन के मालिक राजेंद्र यादव निवासी भैसार थाना रौनापार को रात 1.55 बजे गिरफ्तार किया गया। इस आधार पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल जितेंद्र बहादुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राजेंद्र यादव ने खुलासा किया।
बताया कि वह और उसका बेटा विजय यादव असम के बरपेठा के प्रवित्र वर्मन के साथ मिलकर रविगो महिंद्रा लॉजिस्टिक कोरियर कंपनी के जरिए बांस की डिलीवरी के नाम पर गठ्ठरों में गत्ते के अंदर गांजा छिपाकर मंगवाते थे। राजेंद्र ने बताया कि वह असम में लंबे समय तक रहा, जिससे उसे वहां की भौगोलिक स्थिति और गतिविधियों की पूरी जानकारी थी।
वह अपने बेटे के साथ मिलकर गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर खुदरा मूल्य पर बेचता था। टीम ने आरोपी के पास से 53.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया जिसकी अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 26 लाख 50 हजार रुपये है। वहीं उसके पास से मैजिक वाहन भी बरामद किया।
]]>आज़मगढ़। जिले के थाना रौनापार व स्वाट की संयुक्त टीम ने एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार गांजा तस्कर के कब्जे से पुलिस ने।एक मैजिक वाहन में लदे 70 लाख कीमत का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आसाम से गांजे की तस्करी कर आज़मगढ़ व मऊ में सप्लाई करता था।
चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
बीती रात थाना रौनापार व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ग्राम महुला गढवल बंधा पर स्थित कैंची मोड़ के पास से चेकिंग कर रही थी । इस दौरान संदिग्ध मैजिक वाहन को पुलिस ने रोक और जब तलाशी ली वाहन में सरपत से छिपा कर अवैध गांजा लदा हुआ पाया । वाहन मे 06 कुन्तल 19.25 कि0ग्रा0 अवैध गांजा पाया गया। वाहन चालक शैलेन्द्र उर्फ मिन्टू राय पुत्र रामबदन राय निवासी कुरूंगा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया की वह पहली बार असम प्रदेश से अपने मैजिक वाहन पर गांजा को लादकर छुपते-छुपाते आ रहा था । वह गांजा को अपने घर में ऱखकर वही से जनपद आजमगढ़ व मऊ में बेचने का कार्य करने वाला था ।
अधिकारी बोले
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि स्वाट व रौनापार थाने की पुलिस ने 70 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद कर एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर आसाम से गांजे की खेप लेकर आज़मगढ़ व मऊ में सप्लाई करने वाला था।
]]>आज़मगढ़। जिलों के एसओजी और सिधारी थाने की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में एक ट्रक से असम से मऊ जनपद ले जाये जा रहे करीब सवा दो कुंतल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान एक अन्तर्राज्यीय
गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 35 लाख रुपये आंकी गई है।
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक सिधारी शशिचन्द चौधरी व एसओजी टीम प्रभारी संजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि एक ट्रक जहानागंज की तरफ से आ रही है उसमें कुछ संदिग्ध वस्तु है । सूचना के बाद पुलिस टीम ने सुहेलदेव विश्वविद्यालय तिराहे पर पहुंचकर चेकिंग शुरू किया। इसी दौरान एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रुकवाया। ट्रक में केवल चालक मनोज यादव पुत्र स्व0 श्रीनाथ यादव ग्राम फौलादपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर मौजूद था। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू किया तो वह घबराने लगा, जिस्ले बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो कुल 22 बण्डल 221.820 ग्राम)ल गांजा बरामद हुआ । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि एसओजी और सिधारी थाने की पुलिस ने एक ट्रक से करीब सवा दो कुंतल गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है। इस दौरान एक अंतरराज्जीय गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर असम से गांजा लाकर मऊ जिले में देने के लिए ले जा रहा था। यह गांजा मऊ जिले रानीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सौरभ सिंह का है। इससे पहले भी यह कई बार गांजे की खेप पहुचा चुका है।
एसपी ने बताया कि फरार सौरभ सिंह के ऊपर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस शनिवार को मऊ बॉर्डर वैरियर ईमिलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने इशारा देकर उसे रोक लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चरउवा गांव निवासी रामचंद्र यादव, रौनापार थाना क्षेत्र के बाजार गोसाई निवासी अंकित जायसवाल व दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव निवासी अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे जनपद जौनपुर से गांजा खरीदकर आजमगढ़ में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पैकेट व एक प्लास्टिक के झोले में कुल 48.06 किलो अवैध गांजा बरामद किया। इसके साथ एक सफेद रंग की कार, चार मोबाइल व 4270 रुपये नगद बरामद किया।
]]>