डीएम ने सदर, जमानिया, जखनियां, सैदपुर तहसील के एक-एक और कासिमाबाद के तीन लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जबकि जखनियां में 5 संविदा पर तैनात 5 ऑपरेटर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
इसके अलावा संबंधित पांचो तहसीलों के तहसीलदारों से प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि सीडीओ संतोष कुमार वैश्य के स्टेनो राधेश्याम यादव का तबादला जखनिया तहसील के लिए कर दिया गया है। क्योंकि जांच में यह भी बात सामने आई कि सीडीओ के स्टेनो की बेटी पूजा की नियुक्ति आंगनबाड़ी पद पर मनिहारी ब्लॉक के चौखड़ी में हो गई।
]]>
लखनऊ। आईएस-191 गैंग के सरगना मरहूम गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के शॉर्प शूटर एवं ढाई लाख के इनामी बदमाश अनुज कन्नौजिया को एसटीएफ के हाथों झारखंड में ढेर होने के बाद गाजीपुर जिले के अपराध जगत से लेकर पुलिस विभाग तक हलचल मच गई है।
शादी के बाद रीना को भी अपराध जगत में धकेला
अनुज पर गाजीपुर जिले में सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक ऐसी घटना भी शामिल हैं, जो 2009 में तब सार्वजनिक हुई। जब दुल्लहपुर में एक युवक की हत्या उसने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी। उसने इस वारदात को अपनी प्रेमिका रीना राय के चक्कर में अंजाम दिया, जिसकी खूबसूरती का वह दीवाना था। बाद में अनुज ने रीना से शादी कर ली लेकिन अपने साथ उसे भी अपराध जगत में धकेल दिया।
अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं 23 मुकदमे
मऊ जिले के चिरैयाकोट थानाक्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अनुज दोनों हाथों से पिस्टल चलाने में माहिर था। इसी खूबी के चलते वह मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया और शॉर्प शूटरों में गिना जाने लगा। उसके नाम हत्या, लूट, छिनैती, धमकी जैसे संगीन अपराधों की लंबी फेहरिस्त है। उस पर अलग-अलग जिलों और थानों में 23 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सात मुकदमे गाजीपुर के थानों में ही दर्ज हैं। यहां उस पर गैंगस्टर से लेकर हत्या तक के आरोप हैं।
एसटीएफ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक वर्ष 2024 में शहर कोतवाली में उस पर गैंगस्टर सहित चार मुकदमे और 2009 में दुल्लहपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए। बताते हैं कि अनुज वर्ष 2009 तक दुल्लहपुर, चिरैयाकोट, आजमगढ़ इलाकों में सक्रिय था। यहां उसके गुर्गे भी अपराध में लिप्त थे। यहीं एक दुकान पर वह खूब आता था।
दुकानदार की पोती रीना राय की खूबसूरती का वह दीवाना हो गया था। धीरे-धीरे दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई, जिसका खुलासा 20 अप्रैल 2009 को हुई मनोज वर्मा की हत्या के पुलिस वर्कआउट के समय हुआ। रीना के दादा की दुकान के बगल में मेडिकल स्टोर है, जहां सिक्के वाला पीसीओ बॉक्स लगा था।
पीसीओ पर अनुज का फोन आता और दुकानदार संजय वर्मा उसे बुलाता लेकिन कुछ दिन बाद बात बिगड़ गई। शक और गुस्से में आकर अनुज और उसके दोस्त 20 अप्रैल 2009 को संजय वर्मा के मेडिकल स्टोर पर धमक गए।
इस साजिश में रीना भी शामिल थी लेकिन बदमाशों ने गलतफहमी में संजय की जगह उसके भाई मनोज वर्मा की हत्या कर दी। दुल्लहपुर बाजार में हुई यह घटना आज भी लोगों को याद है। मामले में अनुज कनौजिया और उसकी प्रेमिका रीना समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, व्यापारी वर्ग में बढ़ता आक्रोश देख पुलिस ने रीना और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
]]>डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसपी सिटी और पुलिस काफी मनौव्वल में जुटी हुई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी। सुबह 11.30 बजे से 2 बजे तक पुलिस शव नहीं उठा सकी थी।
जानकारी के अनुसार, चिलौनाकला रामपुर निवासी अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह (20) उचौरी मलहिया बागीचे में 11.30 बजे मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार हत्यारे पहुंचे और अमन चौहान और अनुराग सिंह को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।
गोलियों की तड़तड़ाहट सुन जबतक गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचते हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
इसके बाद परिजन और ग्रामीण, डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दिया। जानकारी होने पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के मान-मनौव्वल में जुट गए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस ने घटनास्थल तीन खोखा भी बरामद किया।
]]>ये है पूरा मामला
कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम आयोजित होने और होली पर्व पर वह गांव आए थे। बीते 19 मार्च को पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे।
बता दें कि मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी प्रयागराज में मनी लॉड्रिंग केस में 18 नवंबर 2022 से चित्रकूट जेल में बंद था। अब्बास को ED ने 4 नवंबर, 2022 को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान पूछताछ में सहयोग न करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद 14 तक कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। 18 को उसे पहले नैनी और फिर चित्रकूट जेल भेज दिया गया था।
पिता मुख्तार अंसारी की मौत (28 मार्च 2024) के बाद 10 अप्रैल 2024 को मोहम्दाबाद स्थित पैतृक घर और कालीबाग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट से पेरोल मिली थी, और उसे गाजीपुर जेल से वज्र वाहन से ले जाया जाता था, रात उसकी जेल में ही बीती, 13 अप्रैल 2024 को वो गाजीपुर जेल से कासगंज वापस गया था।
जानकारी के अनुसार इनके उपर आधे दर्जन मुकदमे थे। जिसमें इन्हें पहले जमानत मिल चुकी थी सितंबर 2024 में गैंगस्टर लगा था और इसी केस में कोर्ट में इन्हें अंतरिम जमानत दी है। समर्थक अपने भाव प्रकट कर रहे हैं तो वहीं परिवारजन इस उत्साह में हैं कि इस बार अब्बास अपने परिवार के साथ ईद मनाएंगे।
]]>स्कॉर्पियो सवार नौ श्रद्धालु पटना बिहार से महाकुंभ स्नान स्नान के लिए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। सभी सुबह करीब 6.15 बजे नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसंडी चौराहा स्थित पुलिया के पास पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर टहल रहे सुसंडी निवासी संदीप कुमार (19) को कुचलते हुए पेड़ में टकरा गई। इससे संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार लंगर टोली गली पटना निवासी राधा देवी (50), मंजू वर्मा (40), सिपाड़ा पटना निवासी सुचिता देवी पत्नी (65), सोनी वर्मा और आशीष सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>राहुल गौड़ की शादी 2011 में सलीता (25) के साथ हुई थी। दोनों से ऋषभ 16 माह हुए। पति के अनुसार, चार माह पहले वह अपने मायके गई थी। 10 दिन पहले विदाई कराकर लाया था। सोमवार की सुबह 10 बजे वह गांव में घूमने के लिए गया था। जबकि उसकी मां चारा काटने के लिए खेत में गई थी।
पिता विजय ऑटो रिक्शा चलाकर घर आए। विजय के अनुसार, उनकी बहू ने खाना खाने के लिए भी दिया, जिसके बाद वह बाहर चले गए। इसी बीच, 11 बजे राहुल घर पहुंचे तो दरवाजा देखा फंदे के सहारे सालिता और उसका 16 वर्षीय बेटा ऋषभ लटके हुए थे।
शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिला मुख्यालय से एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार माैके के परीक्षण में लगे हुए थे।
]]>
यह वीडियो शादियाबाद में दो दिन पहले संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सांसद ने कहा कि ट्रेनों का हालत यह है कि लोग तोड़ शीशा तोड़ रहे हैं और अंदर औरतें कांप रही हैं। बच्चों को गोद में छुपाकर रो रही हैं बिलख रही हैं।
शीशा तोड़ने वाले और रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले लोग हमारे और आपके घर के बच्चे हैं, जो ट्रेनों के शीशे तोड़ रहे हैं और पुलिस वाले भी परेशान हैं। टीटीई अपना काला कोट उतार कर झोले में रख दिए हैं की कहीं भीड़ पिटाई न कर दें। मैंने अपनी आंख से देखा है।
ट्रेनों में जो तोड़फोड़ करने वाले हैं उनकी उम्र 15 से 20 साल की है। इतनी भीड़ हो गई कि इन लोगों ने इतना अनुमान नहीं लग पाया था। भगदड़ में न जाने कितने लोगों की मौत हो गई, लेकिन सही गिनती आज तक पता नहीं चल पाई। लौट के जो लोग आ रहे हैं वह मौत का मंजर का बखान कर रहे हैं।
]]>अफजाल अंसारी ने कहा कि जो आलम दिख रहा है, उससे लग रहा है कि नर्क में तो कोई बचेगा ही नहीं। सांसद ने ये बातें शादियाबाद क्षेत्र में रविदास जयंती के एक कार्यक्रम के दौरान कही।
सपा सांसद अफजाल अंसारी ने पीएम मोदी और ट्रंप के रिश्ते पर भी मंच से तंज कसा। कहा कि हमारे प्रवासी भारतीयों को बेड़ी और जंजीरों में भेजा गया। वहीं उन्होंने भीड़ को समझाते हुए कहा कि इतना टैक्स लेने के बाद भी कर्ज छोड़िए, कर्ज का ब्याज देने की व्यवस्था नहीं है। अब नया कर्ज लेकर ब्याज का थोड़ा हिस्सा भरेंगे।
]]>गाजीपुर। पुलिस लाइन की तीन मंजिला इमारत से सोमवार की रात गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मौत किन परिस्थितियों में हुई और रात को तीसरी मंजिले पर पुलिस कर्मी कैसे पहुंची जानकारी नहीं हो पा रही है।
यह है पूरा मामला
मिर्जापुर जनपद के भैंसा बाजार कच्छवा निवासी विजय दुबे 2011 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में करंडा थाने में क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) ड्यूटी में तैनात थे और पुलिस लाइन में मौजूद थे। रात दस बजे अचानक पुलिस लाइन के तीन मंजिला भवन के छत से नीचे गिर गए। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर एसपी डॉ. ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल किए और मृत सिपाही के परिवार के लोगों को खबर किए। मृत सिपाही की दो बेटियां और एक बेटा है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों को खबर कर दिया गया है।
]]>