आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी रामाश्रय चौरसिया उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। रामाश्रय के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह एक संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है। रामाश्रय पर आरोप है कि वह गैंग लीडर सुरेश दूबे के साथ मिलकर अपराध करता है। इसके अलावा, उसके खिलाफ हत्या, लूट, और अन्य गंभीर अपराधों के मामले भी दर्ज हैं।
]]>आज़मगढ़। जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
21.09.2024 को रमेश यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी नरायनपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ के द्वारा प्रा0पत्र दिया गया कि दिनांक 20.09.2024 को समय करीब 09.30 बजे रात्रि मेरे गांव के उत्तर तरफ सिवान में विजयी मौर्या पुत्र शिवनाथ के परती खेत में तीन व्यक्ति मोहम्मद पुत्र अब्दुल जलील , वसीम पुत्र सहाबुद्दीन और नियाज उर्फ मोटू पुत्र इस्तेखार अहमद निवासीगण ग्राम खानका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ प्रतिबंधित पशु को काट कर बोरी मे भरकर मो0सा0 पर रखकर मो0सा0 से भागने लगे तो गांव के लोगो द्वारा दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा उसके साथी वसीम व नियाज उपरोक्त बोरी मे भरे मांस को फेंककर असलहा लहराते हुए मो0सा0 सहित भाग गए, व्यक्ति से पुनः पूछने पर अपना नाम मोहम्मद पुत्र जलील बताया तथा भागने वाले का नाम पूछने पर वसीम पुत्र सहाबुद्दीन, व नियाज उर्फ मोटू पुत्र इस्तेखार अहमद निवासीगण ग्राम खानका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ बताया जिसके सम्बन्ध में मोहम्मद पुत्र अब्दुल जलील, वसीम पुत्र सहाबुद्दीन और नियाज उर्फ मोटू पुत्र इस्तेखार अहमद निवासीगण ग्राम खानका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना उ0नि0 जावेद अख्तर थाना कन्धरापुर के द्वारा की गयी एवं विवेचनोपरान्त अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर कृष्ण कुमार गुप्ता के निर्देशन मे उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वसीम पुत्र सहाबुद्दीन निवासी ग्राम खानका थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को मोतीगंज बाजार से आगे जैराजपुर से गिरफ्तार किया।
]]>आज़मगढ़। जिले के मेहनगर थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
28 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ के द्वारा अनुमोदित शुदा गैंगचार्ट के बाबत प्र0नि0 तरवा कमलेश कुमार पटेल की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना तरवा पर पर मुकदमा गैंगेस्टर एक्ट बनाम अभियुक्तगण संजय राजभर पुत्र जयप्रकाश राजभर, सूरज राजभर पुत्र जमुना राजभर,दुर्गेश राजभर उर्फ किशन पुत्र बबलू राजभर निवासीगण ग्राम उँचहुआ थाना तरवाँ जनपद आजमगढ। के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था । विवेचना प्र0नि0 मेंहनगर द्वारा संपादित की जा रही है।
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर अनुराग कुमार मय द्वारा मुखबिर खास की सूचना गैंगस्टर एक्ट में वांछित वांछित अभियुक्तगण संजय राजभर पुत्र जयप्रकाश राजभर, और सूरज राज पुत्र जमुना राजभर निवासीगण ग्राम उँचहुआ थाना तरवाँ जनपद आजमगढ को गोपालपुर बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आजमगढ़। जिले के रौनापार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें तीन महिलाएं हैं। बता दें कि चार फरवरी को थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल की ओर से अनुमोदित गैंगचार्ट दाखिल किया गया। इसके आधार पर थाने में कमरुन निशा निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, नेशा निवासी नायकडीह थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, तराना निवासी नायकडीह थाना दुल्लहपुर, हसीबुन निशा अहमद निवासी खतीबपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर, सहामा उर्फ सहाना निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, हसरून निशा उर्फ हजरून निशा निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर व सूरज निवासी ढेकवारा थाना कोपागंज जनपद मऊ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जहां बुधवार को दरोगा ने मुखबिर की सूचना पर सूरज को बीबीपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से तमंचा और एक कारतूस जब्त हुआ। वहीं दूसरी तरफ मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रौनापार ने सहामा उर्फ सहाना, हसीबुन निशा, हसरून निशा उर्फ हजरून निशा को भीमबर से गिरफ्तार किया। इन चारों के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं।
]]>आज़मगढ़। जिले कप्तानगंज थाने की पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट वांछित चल रहे गैंग लीडर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते 28 फरवरी को थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय थाना कप्तानंगज के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-51/2025 धारा- 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 बनाम अभियुक्तगण सौरभ गुप्ता उर्फ पांचू पुत्र चन्द्रप्रकाश गुप्ता निवासी कस्बा कप्तानगंज, महेश सोनकर पुत्र मिलन सोनकर स्थायी पता घटवाबारी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ हाल पता निवासी कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज और आदित्य यादव पुत्र रमेश यादव उर्फ राकेश निवासी- कादीपुर हरिकेश हसनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ के खिलाफ पंजीकृत किया । इन अभियुक्तों का संगठित आपराधिक गिरोह है जिसका गैंगलीडर सौरभ गुप्ता उर्फ पांचू पुत्र चन्द्रप्रकाश गुप्ता निवासी कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद आज़ामगढ़ है । इस गैंग के द्वारा हत्या, लूट आदि जैसे जघन्य अपराध अपराध कारित किया गया है ।
आज वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त- सौरभ गुप्ता उर्फ पांचू पुत्र चन्द्रप्रकाश गुप्ता निवासी कस्बा कप्तानगंज थाना- कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।