आज़मगढ़। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जुनेदगंज बाइपास पर शनिवार शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के मारा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय रजनीश उर्फ राजू शनिवार की शाम लगभग सात बजे बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।
जैसे ही वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के जुनेदगंज बाइपास स्थित श्याम हॉस्पिटल के पास पुलिया पर पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रंजना पांडेय, जो जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं, भी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी होते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार तथा सीओ सिटी शुभम तोदी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
]]>आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में यूनियन बैंक एटीएम के बाहर बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एटीएम गार्ड की बंदूक सड़क पर गिरते ही अचानक चली और गोली पास ही बैठे दो लोगों को जा लगी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत फूलपुर के पास स्थित यूनियन बैंक एटीएम पर तैनात गार्ड बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे चाय पीने के लिए सड़क की दूसरी ओर जा रहा था। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही गार्ड के हाथ से बंदूक छूटकर सड़क पर गिर गई और गिरते ही अचानक गोली दग गई। गोली पास ही जनसेवा केंद्र पर बैठे बैसाडीह कटयां गांव निवासी संजय चौहान (27) और लवकुश चौहान (40) को लग गई।
गोली लगते ही दोनों मौके पर ही गिर पड़े, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल युवकों को तुरंत सीएचसी फूलपुर पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना पाकर कोतवाल सच्चिदानंद यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीएचसी भी पहुंचे और घायलों को अन्य अस्पताल भेजवाया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गोली कैसे चली और इसमें किसकी लापरवाही रही।
घटना के बाद एटीएम गार्ड मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला रही है।
]]>आजमगढ़। जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव में बीती रात घर के बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
मिली जानकारी के अनुसार, तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव निवासी रामजीत सोमवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके कुछ देर बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की कोई संतान नहीं थी और वह अपने भाइयों के परिवार के साथ रहता था। घटना की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे में बीती रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
बताया जा रहा है कि बरदह कस्बा निवासी 22 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र स्व. राजू रात घर में अपने दो दोस्तों हेमंत राव और आलोक के साथ मौजूद था। इसी दौरान अवैध असलहे से गोली चल गई और अंकित के सीने में लग गई। आनन-फानन में दोनों दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना में अंकित के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जबकि दूसरा फरार चल रहा है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक अंकित गुप्ता की मौत उसके ही घर में होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ घर में मौजूद था और उन्हीं ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए एक दोस्त आलोक ने बताया कि वे दोनों लाइट लगाने का काम करते हैं। उन्हें एक कट्टा मिला था, जिसे लेकर वे अंकित के घर पहुंचे और उसे टेस्ट करते समय गोली चल गई, जिससे अंकित की मौत हो गई। पुलिस दूसरे दोस्त हेमंत की तलाश में जुटी है।
]]>
मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर गांव निवासी पतिराज यादव उर्फ टिल्ठु (51 वर्ष) प्रतिदिन की तरह सोमवार को दूध बेचने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 11 बजे जब वे मंझरिया गांव के समीप पहुंचे, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पतिराज यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े औऱ स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
आज़मगढ़। दीपावली की रात जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में भंडारे के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच चली गोली से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोढ़वा गांव में सोमवार रात करीब 10:30 बजे भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि किसी ने असलहे से गोली चला दी। गोली लगने से 18 वर्षीय विवेक यादव पुत्र भृगुनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। भंडारे में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को परिजन आनन-फानन में शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही मृतक के भाई अभिषेक यादव ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामला दो पट्टीदारों के बीच विवाद से जुड़ा है। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा गोली चलाई गई, जिससे युवक की मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
]]>आज़मगढ़। जिले के देंवगांव कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, देंवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी (टिकरी) गांव निवासी शफीक अहमद (25) पुत्र जैनुद्दीन बुधवार की शाम अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक बाइक से आए और उसे बाहर बुलाया। बाहर आते ही बदमाशों ने नजदीक से उसके बाएं कंधे पर गोली चला दी। गोली लगते ही शफीक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को संयुक्त सौ शैय्या अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष लालगंज मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
]]>