गांव के प्रेमी संग रहने लगी थी पत्नी
थाना क्षेत्र के गांव गंगहरी निवासी नरेश की पत्नी एक वर्ष पूर्व उसे छोड़कर गांव के ही अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। सोमवार को महिला अपने प्रेमी के साथ पुत्र को बोर्ड की परीक्षा दिलवाने खिदरपुर पहुंची, तभी पहले से इंतजार कर रहे उसके पति ने महिला व उसके प्रेमी पर हमला करते हुए पिस्टल से फायर कर दिया।
महिला के सिर में मारी गोली
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। फायरिंग में गोली महिला के सिर में जा लगी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का प्रेमी सरजीत भी गम्भीर रूप से घायल है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद एसपी सिटी सीओ स्याना दिलीप सिंह व थाना प्रभारी खानपुर धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।