महाकुंभ नगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना के बाद अखिलेश यादव महाकुंभ के इस्कॉन शिविर भी गए। जहां अखिलेश यादव ने सेक्टर-19 में उधोगपति गौतम अदाणी के सहयोग से इस्कान किचेन में चल रहे महाप्रसाद सेवा किचन का निरीक्षण किया। इस्कॉन के किचन में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने खुद अपने हाथों से महाप्रसाद बनाया और सेवा में भाग लिया साथ ही खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने अदाणी ग्रुप और इस्कॉन की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं।
अब तक 13.21 करोड़ लोग कर चुके है स्नान
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज अब तक 46.64 लाख से अधिक लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।
]]>महाकुंभ नगर। प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ में पुण्य के भागी बनेंगे। वह इस्कॉन के शिविर में जाएंगे और बंधवा स्थित लेटे हनुमान जी का दर्शन भी करेंगे। इसके लिए इस्कॉन की तरफ से व्यापक तैयारियां की गईं हैं।
इस्कॉन के शिविर में गौतम अदाणी भंडारा प्रसाद स्थल पर कुछ देर अपनी सेवा देंगे। अदाणी समूह की तरफ से मेला क्षेत्र में पैदल चलने में असमर्थ तीर्थ यात्रियों के लिए बैटरी चालित वाहन की सुविधा पहले से दी गई है। अदाणी समूह इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है।
प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को महा प्रसाद का वितरण अदाणी समूह की ओर से किया जा रहा है। इसके अलावा एक करोड़ आरती संग्रह का वितरण किया जा रहा है। गौतम अदाणी इन सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता देंगे। इस दौरान वह संगम में आस्था की डुबकी भी लगाएंगे।
आपको बता दें कि उद्योगपति गौतम अदाणी महाकुंभ में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं को निश्शुल्क भोजन करा रहे हैं। भोजन में रोटी, दाल, चावल, सब्जी और मिठाई दी जा रही है। इसके लिए अडानी ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के साथ हाथ मिलाया था। डीएसए ग्राउंड के पास महारसोई बनाई गई है, जहां प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।
यहां 1,800 लोगों को साफ-सफाई व व्यवस्था संचालन के लिए तैनात किया गया है। प्रयागराज जंक्शन के पास इसका संचालन किया जा रहा है। इससे जंक्शन आने-जाने वाले व खुशरोबाग में रुकने वाले लोगों को महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
कुछ दिनों पहले अदाणी ने इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी से मुलाकात की और एक फोटो भी पोस्ट की थी। लिखा था कि स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ। सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।अदाणी ग्रुप महाकुंभ के दौरान दिव्यांग, बुजुर्ग और बच्चों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है। इससे वह आसानी से यात्रा कर रहे हैं। गोल्फ कार्ट (जिसे वैकल्पिक रूप से गोल्फ बग्गी या गोल्फ कार के रूप में जाना जाता है) एक छोटा मोटर चालित वाहन है। इसे गोल्फ मैदान में गोल्फरों को आवागमन के लिए उपयोग में लाया जाता है।
]]>यहां 1,800 लोगों को साफ-सफाई व व्यवस्था संचालन के लिए तैनात किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन के पास इसका संचालन किया जाएगा। इससे जंक्शन आने-जाने वाले व खुशरोबाग में रुकने वाले लोगों को महाप्रसाद मिल सकेगा। गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर गौतम अदाणी ने पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है।
उन्हाेंने लिखा कि यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरंभ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अदाणी ने इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी से मुलाकात की और एक फोटो भी पोस्ट की है। लिखा कि स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ। सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।
गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के साथ भी साझेदारी कर अदाणी ग्रुप लगभग एक करोड़ आरती संग्रह पुस्तकों की छपाई करा रहा है। इसमें शिव, लक्ष्मी, गणेश, विष्णु, दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं को समर्पित भक्ति गीत हैं। महाकुंभ में यह पुस्तकें भी निश्शुल्क वितरित की जाएंगी। आपको बता दें कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ मेले की शुरूआत हो रही है। जो 45 दिनों तक चलेगी।
]]>