मौसम विभाग की मानें तो मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में फिर से बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में बूंदाबांदी के संकेत हैं। इस बीच अगले तीन दिनों तक कोहरे को मौजूदगी और उत्तरी पछुआ हवाओं संग रात के पारे में गिरावट जारी रहेगी।
बताया कि 14 जनवरी को यूपी के अलग-अलग जिलों में सुबह या देर रात घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे के येलो अलर्ट जारी किया है।
वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
]]>अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकलने से दिन में लोग ठिठुरते रहे। आगे अभी प्रदेशवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।बुधवार और गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में दिन में बहुत ठंड रहेगी। कुछ जिलों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। शनिवार और रविवार को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है।
मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री घटकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुरुवार और शुक्रवार को आजगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आसपास में घना कोहरा छाया रह सकता है।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान स्थान- न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में फतेहगढ़: 6.8 फतेहपुर: 7.2 इटावा: 8.0 बुलंदशहर: 8.0 कानपुर (आइएएफ): 8.4 नजीबाबाद: 8.5
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह के अनुसार 10 जनवरी यानी शुक्रवार तक मौसम ऐसे ही रहेगा। दिन और रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर रह गया है। आगे अगर धूप निकलेगी तो दिन का तापमान बढ़ सकता है। अभी कोहरा जमीन से उठकर एक स्तर पर जम गया है, हवा के प्रभाव से कोहरा साफ होगा। शनिवार और रविवार को लखनऊ सहित कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है।
]]>