बताया जा रहा है कि चंदन अपने एक साथी के साथ प्राथमिक विद्यालय पाही जमीन पाही के पास पटाखे की चपेट में आ गया। पटाखे में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह काफी दूर तक सुनाई दी।
चंदन गांव के पाही, पट्टीदारी में विवाह के लिए पटाखा लाया था। पटाखा जलाने की तैयारी के दौरान एक पटाखा फट गया और इससे सभी पटाखों में एक साथ विस्फोट हो गया। युवक का हाथ विस्फोट से बुरी तरह जल गया और उसका चेहरा व शरीर भी झुलस गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने चंदन को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि चंदन का दाहिना हाथ पूरी तरह प्रभावित हो गया है और चेहरा भी झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
]]>आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बरौना बाजार में सोमवार की शाम विवाद के दौरान सैलून संचालक ने युवक पर छुरा वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के सतैनी गांव निवासी 19 वर्षीय शोभित यादव सोमवार की शाम अपने घर लौट रहे थे। वह बाइक से बरौना बाजार से गुजर रहे थे, तभी सैलून संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सैलून संचालक ने छुरा मारकर शोभित को घायल कर दिया।
घायल युवक को सीएचसी बरदह में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने हमलावर के खिलाफ थाना में तहरीर दे दी है।
]]>