सीओ किरनपाल सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष, 16 वर्षीय सुमित और 18 वर्षीय निखिल शनिवार की रात करीब आठ बजे एक ही बाइक से बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सुमित और निखिल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पीजीआई चक्रपानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान सुमित की भी मौत हो गई, जबकि निखिल का उपचार जारी है।
आशीष के चाचा सुभाषचंद्र ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देते हुए बाइक का नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना कप्तानगंज चौक के पास घटी जब हरकपुरा थाना महराजगंज निवासी अखिलेश यादव गुरूवार की दोपहर किसी कार्य से बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। कप्तानगंज चौक से ठीक पहले महराजगंज रोड पर पहुंचते ही वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। संयोग अच्छा रहा कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
वंही दूसरी घटना जलालपुर जगनंदन पट्टी निवासी अरविंद यादव (26) बृहस्पतिवार को मठगोविंद बाजार से दवा लेने गए थे। दवा लेकर घर पहुंचे और दोपहर में भोजन करने के बाद मोलनापुर बाजार स्थित अपनी डिस्पेंसरी जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे मुखालिसपुर नहर के पास सड़क पर झूल रहे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इससे उनके होंठ और हाथ की अंगुली कट गई और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार किया गया।
]]>आजमगढ़ । जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हुए। जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुची। घायलों को अस्पताल भेजा। जिनमें 4 कई हालत गंभीर बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अहरौला थाना क्षेत्र के समशाबाद गांव के पास, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 207 पर सुबह करीब सात बजे हुआ। राजस्थान से यात्रियों को लेकर बलिया जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी खड़ी थी । कुछ यात्री लघुशंका कर रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस डिवाइडर से टकराकर काफ़ी दूर तक घसीटती चली गई।
हादसे में बस में सवार दीपक चौहान पुत्र रामसूरत चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो बलिया, आजमगढ़ के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा टीम और अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सीएचसी अहरौला में उपचार के लिए भेजा गया।
घायलों में संतोष कुमार पुत्र उमाशंकर सिंह, थाना सिकंदरपुर, बलिया, राहुल यादव पुत्र सर्वेंद्र यादव, बलिया, नसीम पुत्र असरद अली, मड़या बुजुर्ग, गाजीपुर और मुक्खु पुत्र रामप्रीत यादव, कमालगढ़, मऊ समेत छह यात्री शामिल है प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
]]>आज़मगढ़।जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाईपास मोड़ के पास रविवार भोर में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जौनपुर रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 24 वर्षीय आशुतोष कृष्ण, 25 वर्षीय अजय, 26 वर्षीय आकाश सिंह और 22 वर्षीय उज्जवल अपने मित्र अजय प्रताप की शादी में शामिल होने प्रतापगढ़ से आज़मगढ़ के हदीसा रामपुर गांव आए थे।
रविवार भोर में ये सभी कार से प्रयागराज लौट रहे थे। जिवली बाईपास मोड़ के पास पहुंचते ही कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में कार सवार सभी युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को जौनपुर रेफर कर दिया।
]]>आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर-अतरौलिया हाईवे पर सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर आए कुत्ते से बाइक टकरा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरूदिनपुर गांव निवासी उमाकांत (45) अपनी पत्नी सरिता (40) और पुत्र अमित (12) के साथ बाइक से बिलरियागंज के ककरही गांव स्थित ससुराल गए थे। घर लौटते समय सुबह करीब आठ बजे उनकी बाइक मुबारकपुर-अतरौलिया हाईवे पर अचानक आए कुत्ते से टकरा गई।
टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें रानीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें नरौली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उमाकांत ने दोपहर करीब एक बजे दम तोड़ दिया। पत्नी सरिता और पुत्र अमित की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर अतरौलिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
]]>पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि दिनांक बीते सोमवार को सुबह बाल गोविंद यादव के भाई उमेश यादव ट्राली लेकर रास्ते से जा रहे थे, तभी विपक्षी गुलाब यादव, रामदुलार उर्फ पप्पू यादव, दिनेश यादव और आदर्श यादव ने रास्ते पर बांस गाड़ दिया । विरोध करने पर उन्होंने भद्दी गालियां देते हुए हमले की योजना बनाई।
आरोप है कि रामदुलार यादव के नेतृत्व में गुलाब यादव ने लोहे की रॉड से उमेश यादव पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। इसके साथ ही परिवार के अनिल यादव, अनीश यादव, गंगा यादव और नगीना यादव पर भी हमला किया। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि थाना मेंहनगर को इस घटना की जानकारी देने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि कि यह हमला जान से मारने की नियत से किया गया था।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रास्ते से दबंगो के कब्ज़े से मुक्ति दिलाने की मांग की। पीड़ित की माने तो एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के दादर गांव के पास रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुभासपा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक से लौट रही बस में अचानक करंट उतर जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग झुलस गए, जिन्हें स्थानीय शौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने विद्युत विभाग की लापरवाही की पोल खोल दी है।
जानकारी के अनुसार, डीहवा गरखोर गांव में सुभासपा की बैठक के बाद कार्यकर्ता बस से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस रास्ते में ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गई, जिससे बस में करंट उतर गया। करंट लगते ही बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाने लगे। इस दौरान राजनीस सोनी (26 वर्ष) पुत्र दिनेश निवासी खुटौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़,सोनी (55 वर्ष) पत्नी तिलकु निवासी दादर तथा चंद्रदेव झुलस गई। तीनों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से शौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायल राजनीस सोनी ने बताया कि अगर मैंने बस के रॉड को पकड़कर लोगों को सावधान नहीं किया होता, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। करंट लगने से मैं बुरी तरह झुलस गया, लेकिन भगवान की कृपा से बच गया। वहीं लायल ने बताया कि बैठक से लौटते समय रास्ते में तार इतना नीचे लटका था कि बस उससे सट गई और करंट बस में उतर आया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार नीचे लटके हाईटेंशन तारों को लेकर विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिरकार इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।
विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी मदियापार ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित विभागीय कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।