इसके पहले यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मनमानी और अवैध वसूली की शिकायतें भी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को मिली थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार को परीक्षा संबंधी कार्यों से अलग कर दिया था।
डीएम की इस कार्रवाई के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मेडिकल अवकाश पर चले गए थे। जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर शासन ने तत्काल प्रभाव से उपेंद्र कुमार को आजमगढ़ से हटाकर प्रयागराज से अटैच कर दिया है।
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल को एन्टी करप्शन टीम ने पैमाइश करने व रिपोर्ट लगाने के लिए दस हज़ार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मचा रहा।
बताया जा रहा है कि निज़ामाबाद तहसील के शिकायतकर्ता सोंढरी गांव निवासी सत्यम राय से उपरोक्त लेखपाल के द्वारा पैमाइश तथा रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी। कई महीनो से भाग दौड़ के बाद भी पीड़ित का कार्य नहीं हो रहा था। इसके बाद पीड़ित ने प्रयास सामाजिक संगठन से संपर्क किया। संगठन के लोगों के सहयोग से भ्रष्टाचार निवारण शाखा पर पीड़ित ने आवेदन किया। आवेदन मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण शाखा ने औपचारिक कार्रवाई के बाद शनिवार को अपना जाल फैलाया और पीड़ित को लेखपाल रामदत्त त्रिपाठी को रिश्वत देने के लिए बुलाने को कहा। जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत पकड़ा तभी टीम के सदस्य अचानक से धमक पड़े और लेखपाल को दबोच लिए। लेखपाल को गिरफ्तार कर टीम थाने लाई और विधिक कार्यवाई में जुट गई है।
]]>