आजमगढ़ । सरायमीर पुलिस द्वारा मुकदमा नहीं दर्ज करने व आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय पर प्रर्दशन किया। अधिवक्ताओं ने इस पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायालय के पास सड़कों पर जाम लगा दिया। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। काफी देर बाद एएसपी के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला सरायमीर थाने से जुड़ा हुआ है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले मेंहदी हसन अधिवक्ता है। उनके पास उनकी जमीन का कागजात है। इसके बाद भी विपक्षी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। मेंहदी हसन ने जमीन के चारो तरफ चहारदीवारी बनवाया था जिसे विपक्षियों ने तोड़ दिया। इस मामले को लेकर थाने पर शिकायत की गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में मुकदमा भी नहीं दर्ज किया गया। आरोप हैं कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से विपक्षी खुद व दूसरे को भेजकर धमकी दे रहे है। इसी मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर प्रर्दशन किया। विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में एएसपी चिराग जैन से बात हुई है। उनहोंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि कार्रवाई नहीं होगी तो पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की जाएगी।
]]>आजमगढ़ । जिले के पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर में एक युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए शव को सड़क पर रख पवई-कलान मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक पुलिस न्याय नहीं देगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
युवक की मौत सोमवार को हुई थी। परिजनों ने पट्टीदारों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की देर शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमे ठंड लगने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई।
पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदारों ने लालू को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
इसके बाद घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही। पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिया जाए।
]]>मार्ग जाम करने वालों ने स्कूल की शिक्षिका और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़िता को मुआवजा देने को कहा। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया।
बीते दिनों ननिहाल में रहने वाली किशोरी को स्कूल जाते समय रास्ते में आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के खोदादादपुर सलेमपुर गांव निवासी अभिषेक यादव ने ट्यूबवेल पर लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने लोगों को समझाया
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद किशोरी ने स्कूल में जाकर शिक्षिका को पूरी बात बताई। लेकिन शिक्षिका ने किशोरी के परिजन को कोई जानकारी नहीं दी। जब शाम को स्कूल से किशोरी अपने घर गई तो उसने आप बीती बताई।
मार्ग जाम करने वालों ने कहा कि पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी को कठोर सजा दी जाए। वहीं, शिक्षिका ने सब कुछ जानने के बाद भी पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। कहा कि पीड़ित के परिवार को मुआवजा के साथ शिक्षिका और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो।
सोमवार को सुबह 8:45 बजे करीब दस बजे तक चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना जाम रहा। जानकारी मिलते ही मौके पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्राधिकारी डाॅ. अजय विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष चिरैयाकोट योगेश यादव और थानाध्यक्ष रानीपुर राजीव सिंह भी पहुंच गए। कार्रवाई किये जाने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।
शांति व्यवस्था के लिए विद्यालय को अग्रिम आदेश तक छुट्टी कराकर स्कूल के सभी को बाहर निकालते हुए मेन गेट पर ताला बंद करके चाभी को अपने कब्जे में रख लिया। इस बाबत सीओ डाॅ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि मार्ग जाम करने वालों की कुछ मांगें थीं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा देकर मार्ग को जाम से मुक्त कराया। आगे की कार्रवाई जारी है।
]]>आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती में शनिवार को दीपू चौधरी नामक युवक की हत्या के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग की।

आपको बताते चले कि विवादित भूमि की सफाई कर रहे दीपू चौधरी (32) की कैंची से गोदकर शनिवार को हत्या कर दी गई थी। हमले में दीपू की बहन समेत परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए थे। दीपू को गंभीर स्थिति में मड़या स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग किया कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। जाम की सूचना पर सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया।
वही प्रदर्शन कर रही मृतक की बहन कहा कि चार आरोपियों को पुलिस में हिरासत में दिया है लेकिन मुख्य दो आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग की है।
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरीशंकर घाट के सामने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस की तरफ से निष्क्रियता का आरोप लगाकर लोगों ने चक्का जाम कर दिया। नाबालिग किशोरी के पिता की सदमे में मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को सुबह शव के साथ चक्का जाम कर दिया। शव के साथ चक्का जाम की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर आईपीएस सीओ सदर शुभम अग्रवाल फोर्स के साथ पहुंचे। पीड़िता के पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए राज घाट ले जाने की पुलिस मान मनौव्वल में जुटी रही और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।
पीड़ित के भाई ने बताया कि पुलिस 14 मार्च की घटना के बाद से ही लापरवाह बनी रही। डांट कर भगा दी। पिता सिद्धार्थनगर नौगढ़ पूजा पाठ कराने गए थे। दो माह से खाना पीना बहुत कम कर दिया था। जिसके बाद अब सदमे में मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग धमकी देते रहे। इलाके में आरोपी पक्ष के ज्यादा संख्या में लोग रहते हैं जबकि पीड़ित पक्ष केवल अपने जाति का एक ही परिवार है। जिसके चलते परिवार को दबाया जाता रहा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सीओ सदर के अनुरोध पर परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ।
