आजमगढ़ । जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव इस्लामपुरा में देर रात चाकूबाजी की घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुरा निवासी 21 वर्षीय हस्सान अहमद पुत्र नौशाद अहमद शुक्रवार देर रात अपने साथी इरफान के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इरफान ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और हस्सान पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल हस्सान को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हस्सान बुनकरी का काम करता था और साड़ी के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
शुक्रवार को वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिचरी गेट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम जावेद पुत्र स्वर्गीय सगीर, अब्दुल अजीम पुत्र स्वर्गीय सगीर और अब्दुल कादिर पुत्र स्वर्गीय सगीर निवासी नेवादा रजानगर थाना मुबारकपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नेवादा स्थित पानी की टंकी के पास से घटना में प्रयुक्त तीन चाकू बरामद किए।
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम समेदा गांव में गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एक युवक आचानक आया और किसी व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत हस्तक्षेप में आए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में कोई जानकारी देने से कतरा रही।
सिधारी थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
]]>आज़मगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में मंगलवार की रात आठ बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया।
इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले आए जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी सुदर्शन (45) पुत्र शहगुर मंगलवार की रात करीब आठ बजे मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के भतरी चल भतरी गांव निवासी अमित उर्फ लखेंद्र (36) पुत्र सुदर्शन के साथ अपने घर के सामने बैठे थे। तभी अमित के भाई के लड़के ने पीछे से दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।
हमलावर ने दोनों की गर्दन पर चाकू से वार किया। घायलों को तत्काल परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। सुदर्शन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिए। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, केशव की बेटी अपने चचेरे भाई से बात करती थी, जिसको लेकर सुबह पूछताछ के दौरान विवाद शुरू हुआ। विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक पड़ोसी ने केशव के पेट में चाकू मार दिया। बीचबचाव करने आई पूनम के सिर में भी गंभीर चोट लगी।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि केशव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
]]>शनिवार की रात सांपला मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह था। मोहल्ला फौलादपुरा निवासी जावेद उर्फ कलवा की बेटी की बरात खतौली से आई हुई थी। समारोह में सभी लोग शादी की खुशियों में सराबोर थे। काफी मेहमान डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान उत्तराखंड थाना मंगलौर के कुरड़ी गांव से आए तसव्वुर का एक युवक से कंधा टकरा गया। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। तसव्वुर के चाचा असलम ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी।
इसको लेकर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच युवकों ने चाचा भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पेट और अन्य हिस्सों में चाकू लगने से गंभीर घायल तसव्वुर को रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर रुड़की जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता मुनव्वर की तहरीर पर मंसूरपुर के नरा गांव निवासी शमशाद, इंतजार, देवबंद निवासी जावेद, जटौल निवासी नदीम के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जबकि इंतजार अभी फरार है।
]]>अशरफपुर गांव निवासी मो. वाजिद ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि रास्ते में गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर सात दिसंबर यानी शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे बगल के फाजिल उर्फ आसिफ हमारे हमारे घर आए और छोटे भाई मो. आबिद को गाली देने लगा। किसी तरह वह अपने छोटे भाई को समझाकर घर में बुला लिए। कुछ समय बाद फिर फाजिल उर्फ आसिफ अपने भाई हारिश व अपने पिता हरून हमारे घर पर आ गए और हमारे भाई आबिद को मारने पिटने लगे और उसके सिने में धारदार हथियार से वार कर दिए।
इससे वह लहूलुहान हो गया जिसे बचाने में वह और उसकी मां मुस्तरी गई तो वह लोग उनपर भी हमला कर दिए। परिवार शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग दौड़कर आ गए। भीड़ को आता देख हमला करने वाले तीनों आरोपी फरार हो गए। इस घटना में आबिद (20), आतिफ (18), वाजिद (24) व मुस्तरी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी ग्रामीण चिराग जैन की माने तो रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है। पहले भी इन लोगों में मारपीट की घटनाएं हुई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। एक बार फिर से विवाद हुआ है। इसमें विपक्षी द्वारा चाकू से एक पक्ष पर हमला किया गया है। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है।
]]>