इस पर अरशद व उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जवाबी फायरिंग में एक लाख के इनामी अरशद समेत चारों बदमाशों की मौत हो गई।अरशद के खिलाफ लूट, डकैती व हत्या के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील के पेट मे दो गोली लगीं। उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। चौथे बदमाश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।