आज़मगढ़। जिले के जहानगंज थाने की पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुनर्जी पुलिया के समीप से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के जेवरात, गांजा और नकदी बरामद किया।
बीते 5-6 जूनकी रात को जहानागंज थाने के मुस्तफाबाद बनकट गांव में बहादुर राम के घर से जेवरात, कपड़े आदि समान की चोरी हुई थी। वही 27-28 जून को जहानगंज निवासी मंशा प्रसाद वर्मा के घर पर चोरों ने आलमारी खोलकर चोर जेवरात उठा ले गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
सोमवार को उ0नि0 राहुल कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर महताब आलम पुत्र शमीम निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज और मोहम्मद उमर पुत्र स्व0 इम्तियाज शाह निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज पुनर्जी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के जेवरात, कपड़े, नकदी व अन्य सामान के साथ एक किलो गांजा भी बरामद किया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बताया कि 24 मई को सिधारी थाने में पल्हनी गांव निवासी उर्मिला गुप्ता तहरीर दी कि 19 मई को ऑटो में बैठी थी। उसके बैग से एक हार, एक मंगलसूत्र, टप्स, एक चांदी का माला और 15 हजार रुपये ऑटो चालक व अज्ञात तीन अन्य व्यक्तियों के ने चुरा लिया।
वहीं, 25 मार्च को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी जानकी विश्वकर्मा ने सिधारी थाने पर तहरीर दी कि 27 मार्च को ऑटो से नरौली तिराहे से ससुराल से मायके जाते समय अज्ञात चोरों ने बैग में रखा हार, मांगटीका, चैन, नथिया, मंगल – सूत्र, झुमकी, सूईधागा, लकिट, नाक की कील, करधन, अंगूठी, पाजेब, पायल, मीना चोरी कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की। सिधारी पुलिस ने बेलइसा पुल के नीचे बउरहवा बाबा मंदिर के पास से चोर गिरोह के मुख्य आरोपी गजहड़ा गांव निवासी अंशुल प्रताप गौतम उर्फ लकी को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी समेत अन्य जेवरात, मोबाइल, आठ हजार रुपये नकद और ऑटो बरामद हुआ। बरामद सामान की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है। वहीं, गजहड़ा गांव निवासी जवाहिर उर्फ शैडो, बृजेश कुमार उर्फ मलिक व चिंटू उर्फ नदीम शाह की तलाश चल रही है।
वहीं, तीसरे मामले में सिधारी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का भी खुलासा किया। पुलिस ने रविवार को करनपुर पुलिया के पास से गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा गांव निवासी उपेंद्र यादव और अंकित पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारतूस, मोबाइल और 490 रुपये नकद बरामद हुए।
उक्त मामले में 18 मई को करनपुर निवासी रामचंदर यादव ने शिकायत की कि 16 मई की रात 11 से एक बजे के बीच इटौरा डेंटल कॉलेज के सामने से उनका ट्रैक्टर चोरी हुआ। उपेंद्र और अंकित ने बताया कि वे मिंटू यादव और शिवम पाल के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी करते थे। चोरी का ट्रैक्टर शेखपुर परसपुर में छिपाया गया और अंबेडकरनगर में बेचने की योजना थी। उनके दोनों साथी भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
]]>आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय से चोरी के मामले में आरोपी उमेश उर्फ प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जहानागंज थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उसके कब्जे से चोरी का सामान बेचने से बचे 700 रुपये और एक चाकू बरामद किया गया। सात मार्च 2025 को अखिलेश कुमार चौबे ने तहरीर दी कि 2 मार्च को चोरों ने प्राथमिक विद्यालय, जहानागंज का ताला तोड़कर चार बोरी चावल, दो बोरी गेहूं, थालियां और बर्तन चुरा लिए। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
]]>आजमगढ़। बरदह थाने की पुलिस ने रविवार को चोरी के मामले में वांछित आरोपी को शंकरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जयहिंद यादव उर्फ सचिन यादव गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पितांबर गांव का निवासी है। उसके पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नकदी बरामद की।
उक्त मामले में 27 मार्च 2025 को एफआईआर दर्ज की थी। मामला 27 मार्च की रात का है, जब संतोष तिवारी, शिवकुमार शर्मा और अनिल शर्मा के घरों में चोरी हुई।
उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि शंकरपुर गांव से जयहिंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जयहिंद के साथी अनुराग यादव का नाम भी सामने आया, जिसकी तलाश जारी है।
]]>आजमगढ़। जिले के तरवां थाना की पुलिस ने बेलहाडीह गांव के समीप से मंगलवार की सुबह मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न टावरों से चुराए गए उपकरण और अन्य सामान बरामद किए। बरामद सामानों की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई। बेलहाडीह गांव में एक निजी कंपनी का टॉवर लगा हुआ है। 13 जून को इसके उपकरण चोरी हो गए थे। गंभीरपुर थाना की पुलिस और स्वाट टीम ने मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय 13 चोरों को बीते माह गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख रुपये के टावर के उपकरण, तीन कार, मोबाइल और नकदी बरामद की थी। इस गिरोह ने थाना बरदह, निजामाबाद, तहबरपुर, मेंहनगर, सरायमीर, कंधरापुर, देवगांव व फूलपुर क्षेत्र में 17 मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी किए थे। विवेचना व अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर प्रशांत पाठक उर्फ गोलू पुत्र रामअवतार पाठक और रणविजय पाठक उर्फ ओम पुत्र विवेकानंद ग्राम हरईरामपुर थाना गंभीरपुर निवासी का नाम प्रकाश में आया था। तरवां थाने के सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार सिंह ने बेलहाडीह गांव के समीप से प्रकाश में आए आरोपी प्रशांत पाठक उर्फ गोलू और रणविजय पाठक उर्फ ओम को गिरफ्तार कर लिया।
]]>