आज़मगढ़। जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस ने 4 थाने के 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी व तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।
कंधरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक भगत सिंह मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओ का अनावरण हेतु रोकथाम हेतु भवरनाथ चौराहे पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि भोर्रा मकबुलपुर छोटा बाग मजार के पास कुछ चोर ,चोरी के सामान लिए है तथा चोरी किये गये सीसीटीवी के इलेक्ट्निक सामानो को पकडे जाने के डर से जला रहे है। सूचना पर पुलिस मजार के पास बाग में तो दो व्यक्ति सामान जल रहे थे। पुलिस ने दो व्यक्तियो को घेर कर पकड़ लिया जबकि दो फरार हो जाने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक यादव उर्फ निखिल पुत्र महेन्द्र यादव और सूरज पासवान पुत्र दीपचन्द्र पासवान निवासीगण खोजापुर माधोपट्टी थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ शामिल है। फरार आरोपियों में शैलेश यादव पुत्र बाढू यादव और हरिकेश यादव पुत्र नाम नगीना यादव शामिल है।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शातिर चोरों के कब्जे से चोरी के आभूषण, आडियों मैक्स मशीन,एल.सी.डी.माँनिटर,एक डी.वी.आर.अधजला ,एक वायरलेश माइक.एक अधजला डीवीआर का चार्जर,. दो दरवाजे की कुण्डी, एक प्लक लिंक , एक समरसेबल.दो अलग –अलग जूट की बोरियों में लगभग 20 – 20 किलो कुल 40 किलो गेहू, तीन अलग अलग जूट की बोरियो में लगभग 60 किलो चावल आदि करीब एक लाख रुपये का सामान, 18000/- रूपया नकद, तमंचा व कारतूस
बरामद किया।गिरफ्तार दोनों शातिर चोरों के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है।
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि कंधरापुर थाने की पुलिस ने 4 थाने के 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के करीब एक लाख का सामान, नकदी, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
]]>आजमगढ़ । जिला के सिधारी और मुबारकपुर थाना की पुलिस की टीम ने रविवार को शाहगढ़ के पास से अंतर्जनपदीय चार चोरों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से 20 लाख रुपये की 16 डीजे मशीनों के साथ अन्य सामान, दो मूविंग लाइट व अन्य सामान बरामद किए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और एक पिकअप भी बरामद की।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद चौधरी मूसेपुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह और मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव के साथ शाहगढ़ जमुड़ी बॉर्डर पर खड़े थे।
इसी दाैरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप और एक स्कॉर्पियो गाड़ी से कुछ लोग चोरी का सामान बेचने के लिए मोहम्मदाबाद जाने वाले हैं। पुलिस ने पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। शाहगढ़-मुबारकपुर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो और एक पिकअप को पकड़ लिया।
पुलिस ने इसमें सवार शेरु चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, सूरज कुमार उर्फ निरहु निवासी सिकरौरा थाना कोतवाली, सोनू उर्फ अन्नू सोनकर निवासी ओझौली थाना मुबारकपुर, रितिक चौहान निवासी सलेमपुर थाना कोतवाली को भी पकड़ा।
इनके पास से 16 डीजे मशीन, दो मूविंग लाइट, 20 मिनी स्पीकर के साथ घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और पिकअप बरामद हुई।
एसपी सिटी ने बताया कि चारो मुबारकपुर में डीजे की दुकान चलाते हैं। स्कॉर्पियो से रेकी करने के बाद पिकअप से जाकर दुकानों से डीजे के सामान चोरी करते थे। इनके खिलाफ मऊ और अंबेडकर नगर जनपद में भी मुकदमे दर्ज हैं।
इनकी गिरफ्तारी के बाद मेंहनगर, मुबारकपुर, सिधारी और मऊ जनपद में डीजे की दुकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ। इनके गैंग के चार लोग फरार चल रहे है। सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
]]>आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी करने वाले एक आरोपी को सब्जी मंडी जीयनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सत्यम मिश्रा जीयनपुर के बरहपुर गांव के निवासी है। उसके खिलाफ लहसुन चोरी के आरोप में 20 जनवरी को जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
जानकारी के मुताबिक मनिकाडीह गांव निवासी महताब आलम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह अपने खेत में लहसुन बोई थी। वह 20 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे खेत गए तो देखा कि उसके खेत में लगा पूरा लहसुन चोरी कर लिया गया है। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि उसका लहसुन सत्यम मिश्रा निवासी बरहपुर द्वारा चोरी किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया।
]]>